फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Negligent people ... spreading corona

लापरवाही बरत रहे लोग...फैलता जा रहा कोरोना

Tue, 07 Jul 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Negligent people ... spreading corona
मेरठ। लोग लापरवाही बरत रहे हैं, नतीजतन कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जैसे-जैसे टेस्ट बढ़े हैं मरीजों की संख्या विस्फोटक होती जा रही है। सोमवार को नए मरीजों में ज्वेलर, आशा, आंगनबाड़ी, सफाई नायक, दो बंदी और राशन विक्रेता कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव में दामोदर कॉलोनी के गारमेंट शॉप संचालक, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी कंकरखेड़ा की घरेलू महिला, शाहपीर डिग्गी की गर्भवती महिला, हाउस वाइफ, प्रेम नर्सिंग हॉस्टल मेडिकल कॉलेज का चपरासी, बागपत के मत्स्य विभाग का कर्मचारी, जो देवलोक कॉलोनी मलियाना में रहता है, शामिल हैं। इनके अलावा सरूरपुर का एक मीडियाकर्मी, मंडी सदर बाजार शिवाजी रोड, पुरानी मोहनपुरी की घरेलू महिलाएं, नगर पंचायत कंपाउंड शाहजहांपुर का सफाई नायक, बहसूमा का ड्राइवर, कंकरखेड़ा का जनरल स्टोर चलाने वाला, थापर नगर का मेडिकल स्टोर संचालक भी पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, दुर्गाबाड़ी सदर के एक ज्वेलर, शास्त्रीनगर के एक शिक्षक और एक राशन विक्रेता शक्ति नगर के, शक्ति नगर की आशा, दायमपुर कंकरखेड़ा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मोहल्ला नई बस्ती का सफाई कर्मचारी और दो बंदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह बंदी खड़ौली और नई बस्ती के हैं। कंकरखेड़ा और ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

1991689 लोगों का हुआ सर्वे
मेरठ। जिले में 19 लाख 91 हजार 689 लोगों का सर्वे हो चुका है। 391926 घरों तक स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची है। 2648 लोग बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी वाले मिले हैं, जिनमें से 1667 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल को मिले 10 पोर्टेबल वेंटिलेटर
मेरठ। मेडिकल कॉलेज को 10 पोर्टेबल वेंटिलेटर मिले हैं, जिन्हें इंस्टॉल कर दिया गया है। पिछले दिनों इन वेंटिलेटर के लिए शासन ने आदेश जारी किए थे। दरअसल वेंटिलेटर एक मशीन है जो ऐसे मरीजों की जिंदगी बचाती है जिन्हें सांस लेने में तकलीफ है या खुद सांस नहीं ले पा रहे हैं। यदि बीमारी की वजह से फेफड़े अपना काम नहीं कर पाते हैं तो वेंटिलेटर सांस लेने की प्रक्रिया को संभालते हैं। इस बीच डॉक्टर इलाज के जरिए फेफड़ों को दोबारा काम करने लायक बनाते हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में वेंटिलेटर की बहुत जरूरत है। मेडिकल के प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में अब 43 वेंटिलेटर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed