फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Negligence: Sent home, even after corona confirmed

यूपी: जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कोरोना की पुष्टि होने पर मरीज को भेजा घर, मौत

Mon, 31 Aug 2020 10:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Sent home, even after corona confirmed
मेरठ में कोरोना से मौत - फोटो : अमर उजाला

महामारी के इस दौर में भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाही से बाज नहीं आ रहा है। कोरोना की पुष्टि होने के बावजूद एक मरीज को जिला अस्पताल से रिपोर्ट देकर घर भेज दिया। रात में उसकी मौत गई। इतना ही नहीं, परिजन शव को श्मशान ले जाने के लिए घंटों तक स्वास्थ्य विभाग को फोन करते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीएमओ को फोन करने के बाद शव वाहन आया।

विज्ञापन


बता दें कि मृतक 50 वर्षीय इंदिरानगर के रहने वाले थे। परिजनों का आरोप है कि उनकी तबीयत खराब थी। शनिवार को उन्हें जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए ले जाया गया। वहां एंटीजन किट से जांच में उन्हें कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें भर्ती करने के जगह रिपोर्ट देकर घर जाने के लिए कह दिया गया। घर पर उनकी तबीयत और बिगड़ गई। रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने फोन कर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार सुबह 10 बजे तक यही स्थिति रही। इसके बाद सीएमओ से संपर्क किया गया, तब जाकर शव वाहन पहुंचा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शहादत को सलाम: लाड़ले के शव से लिपटकर बिलख पड़ी 'मां', गश खाकर गिरा भाई, नहीं थमे बहन के आंसू
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि कोरोना के मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज, सुभारती और मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज आदि अस्पतालों में किया जा रहा है। पुष्टि होने पर मरीज को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा सकता था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया जा सकता था। यह हालात तब हैं, जबकि नोडल अधिकारी ने शनिवार को ही बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की क्लास ली थी। कोरोना मरीजों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करने और उनका इलाज शुरू किए जाने की हिदायत दी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed