फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Negligence: old man dead body found outside the emergency of Saharanpur district hospital, CMS set up an inquiry

लापरवाही: सहारनपुर जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर मिला वृद्ध का शव, दो कर्मचारी हटाए

Mon, 27 Jul 2020 10:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Jul 2020 10:59 PM IST
सार

  • - सीएमएस ने जांच बैठाई, दो कर्मचारियों को इमरजेंसी से हटाया 

विज्ञापन
Negligence: old man dead body found outside the emergency of Saharanpur district hospital, CMS set up an inquiry
सहारनपुर जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एसबीडी जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां सोमवार को अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर वृद्ध का शव लावारिस हालत में पड़ा रहा, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीएमएस ने मामले में जांच बैठा दी है, साथ ही मौके पर तैनात रहे दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इमरजेंसी से हटा दिया है। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की सुबह कोई व्यक्ति टेंपो में वृद्ध को लेकर इमरजेंसी के बाहर आया था जो वृद्ध को बाहर ही छोड़कर चला गया। लेकिन उस समय तक किसी को यह नहीं पता था कि वृद्ध की मौत हो चुकी है। काफी देर तक वृद्ध के जमीन पर पड़े रहने के बाद लोग जमा होना शुरू हुए। इसके बाद एक महिला और अन्य लोग आए, जो शव को ले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Coronavirus: सहारनपुर में आज मिले 43 कोरोना संक्रमित, मेरठ में 36 की रिपोर्ट पाॅजिटिव
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ड्यूटी पर तैनात रहे डॉ. प्रवेज का कहना है कि जिस समय कोई शव को बाहर छोड़कर गया, उस समय वह इमरजेंसी में मरीजों को देख रहे थे। तभी बाहर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी ने आकर बताया कि बाहर किसी वृद्ध का शव पड़ा है, जिसे कोई छोड़कर गया है।


डॉ. प्रवेज ने बताया कि जब वह शव के पास पहुंचे तो एक महिला और कुछ लोग आए जो शव को साथ ले गए। चूंकि इमरजेंसी के भीतर मरीज नहीं आया। ऐसे में उसका कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया गया है। शव कहां का था पता नहीं है। कुछ लोग मृतक का नाम सुखराम निवासी नरौली रामपुर मनिहारान बता रहे हैं। 

इमरजेंसी के बाहर शव पड़े रहने के मामले में जांच बैठा दी गई है। यदि लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई होगी। दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इमरजेंसी से हटाया गया है। -- डॉ. एसके वार्ष्णेय, सीएमएस/कार्यवाहक एडी-हेल्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed