फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Negligence of MDA officials regarding plantation has been exposed in Meerut

सामने आई बड़ी लापरवाही: अमर उजाला की पड़ताल में खुली एमडीए के अफसरों की पोल, यह तस्वीर है गवाह

Sun, 17 Jul 2022 02:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 17 Jul 2022 02:38 PM IST
सार

अमर उजाला टीम ने किला रोड से मवाना रोड तक पड़ताल की तो एमडीए के अधिकारियों की पोल खुल गई। सच के लिए यह तस्वीर की काफी है।

विज्ञापन
Negligence of MDA officials regarding plantation has been exposed in Meerut
meerut news , tree news , planting , - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन महोत्सव में मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने भी अपनी भागीदारी दिखाते हुए लगभग 40 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया था। अब उनकी देखभाल करने के लिए एमडीए के पसीने छूट रहे हैं। अमर उजाला टीम ने शनिवार को किला रोड से मवाना रोड को जाने वाली गंगानगर एक्सटेंशन रोड का दौरा किया तो सच सामने आया। यहां पौधे सूखने लगे हैं। वहीं, जिन स्थानों पर पौधरोपण किया गया है, वहां कोई पानी या खाद की व्यवस्था भी नजर नहीं आई। इससे साफ प्रतीत हो गया कि एमडीए का भी यही खेल है कि पहले लगाओ और फिर सूखा दो पौधे।

विज्ञापन


एमडीए ने इस बार पीपल और नीम कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी। इसमें गंगानगर एक्सटेंशन और गंगानगर डिवाइडर रोड पर पीपल और नीम के पौधे लगाए जाने थे। एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी और सचिव चंद्रपाल तिवारी ने भी पौधरोपण किया था। उसी समय देखभाल करने की जिम्मेदारी भी तय की गई थी। वहीं, अर्बन सीलिंग की कब्जामुक्त जमीन पर भी एमडीए ने पौधरोपण किया। यहां भी हालात ऐसे ही नजर आ रहे हैं। अगर पानी समय पर नहीं मिलेगा तो पौधे पेड़ नहीं बन सकेंगे।
विज्ञापन


चार हजार पौधे एक साथ एक्सटेंशन रोड पर लगाए
यहां पीपल सहित अन्य प्रजाति के पौधे लगाए गए। एमडीए के उद्यान विभाग की ओर से अभियान को सफल बनाने का दावा किया गया, जिससे विभाग वन महोत्सव के लक्ष्य में सबसे आगे दिखाई दे सके। वन महोत्सव से एक दिन पहले ही 30 हजार पौधे लगाने का दावा किया गया लेकिन अब असलियत सामने आ रही है। अगर एमडीए ने पौधों की देखभाल की सुध नहीं ली तो सभी पौधे सूख जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Raid in Hotel: होटल में छापा पड़ते ही मची अफरा-तफरी, मनोरंजन के लिए बुलाई गई थीं विदेशी युवतियां, देखें तस्वीरें

जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई 
अगर पेड़ सूख रहे हैं तो उद्यान विभाग को निर्देश देकर चेक कराया जाएगा। कोई भी पेड़ सूखने नहीं दिया जाएगा। जिम्मेदार कर्मचारी व अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
- मृदुल चौधरी, उपाध्यक्ष एमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed