फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Negligence in handling complaints of CM portal

सीएम पोर्टल की शिकायतों पर भी लापरवाही

Sat, 18 Jan 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Negligence in handling complaints of CM portal
सीएम पोर्टल की शिकायतें निपटाने में भी लापरवाही
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में सीएम पोर्टल की शिकायतों को निपटाने में भी भारी लापरवाही की जा रही है। लगातार निर्देश देने के बाद भी 166 शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। विवि प्रशासन ने इन कॉलेजों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कराते हुए जवाब मांगा है। अगर कॉलेज जल्द निस्तारण नहीं करते हैं तो कॉलेजों के प्राचार्यों के बारे में शासन को लिखा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन सुनवाई के लिए आईजीआरएस पोर्टल की शुरुआत कराई थी। इस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का सौ फीसदी निपटारा किया जाए। ऐसे में विवि प्रशासन की तरफ से सभी कॉलेजों को यह निर्देश जारी किए गए थे कि कोई भी शिकायत पेंडिंग नहीं रहेगी। इसके बावजूद भी कॉलेज लापरवाही कर रहे हैं। हर बार विवि के निर्देशों को वह हवा में उड़ा रहे हैं। यह भी तब है जबकि मुख्यमंत्री खुद पोर्टल पर आने वाली सूचनाओं के संबंध में जवाब मांगते हैं। सीसीएसयू के कॉलेजों की बात करें तो एक-एक कॉलेज में कई कई शिकायतें पेंडिंग पड़ी हैं। कुल 166 मामलों का निस्तारण नहीं हुआ। इन कॉलेजों की सूची विवि प्रशासन की तरफ से वेबसाइट पर अपलोड कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed