फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neeru Pathak won gold in the relay and bronze in the 200m race.

Meerut News: नीरू पाठक ने रिले में स्वर्ण तो 200 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक

Mon, 27 Oct 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Neeru Pathak won gold in the relay and bronze in the 200m race.
मेरठ। रांची में चल रही साउथ एशियन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नीरू पाठक ने कमाल कर दिया है। उन्होंने प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को भी दो पदक जीते। उन्होंने 4 गुणा 400 मीटर महिला रिले दौड़ में स्वर्ण तो 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। नीरू प्रतियोगिता में अभितक 4 पदक जीत चुकी है। उन्होंने मिक्स रिले में स्वर्ण, 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण, महिला रिले में 400 मीटर में स्वर्ण और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। रविवार को हुई 4 गुणा 400 मीटर महिला रिले में भारतीय टीम ने 3 मिनट 34.70 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता। उन्होंने इसके लिए 24.6 सेकेंड का समय लिया। उनकी इस उपलब्धि पर उनके कोच विशाल सक्सेना ने भी उन्हें बधाई दी। नीरू यहां मेरठ में एनएएस इंटर कॉलेज में नानक चंद स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। इस मौके पर उन्हें मनोज अग्रवाल, शिवा, आदि ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed