फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neeru Pathak Shines at Asian Relay Championships

Meerut News: एशियन रिले चैंपियनशिप में छाई नीरू पाठक

Sat, 20 Jun 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Neeru Pathak Shines at Asian Relay Championships
- दूसरे स्थान पर रही भारतीय टीम, रजत पदक जीता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चीन में आयोजित दूसरी एशियन रिले चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीता। टीम में मेरठ में प्रशिक्षण लेने वाली नीरू पाठक भी शामिल रहीं। यहां मेरठ में उनके कोच विशाल सक्सेना ने भारतीय टीम को बधाई दी।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में शनिवार को 4 गुणा 400 मिक्स रिले इवेंट का आयोजन हुआ। इसमें भारतीय दल में शामिल तीर्थेश प्रशांथ, पूवम्मा राजू, बाराध श्रीधर और नीरू पाठक ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। भारतीय टीम ने यह दौड़ 3 मिनट 17.6 सेकंड में पूरी की और दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें नीरू पाठक ने 52.54 सेकंड का समय लेकर दौड़ पूरी की। प्रथम स्थान पर 3 मिनट 16.75 सेकंड का समय लेकर कजाकिस्तान की टीम पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

नीरू पाठक यहां एनएएस काॅलेज के मैदान में विशाल सक्सेना से ही प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले भी वह कई बड़ी प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। हाल ही में चीन में आयोजित अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने 4 गुणा 400 मीटर महिला रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता था। इसी प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में भी कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा 2025 में रांची में आयोजित सीनियर साउथ एशियन गेम्स में भी वह 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। जूनियर साउथ एशियन गेम्स 2024 में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed