फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neeraj reached Meerut on biological awareness communication cycle tour

जैविक जागरूकता संचार साइकिल यात्रा पर मेरठ पहुंचे नीरज

Sat, 05 Dec 2020 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Neeraj reached Meerut on biological awareness communication cycle tour
मोदीपुरम। जैविक जागरूकता संचार यात्रा पर साइकिल से निकले प्रकृति प्रेमी नीरज कुमार प्रजापति शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने कृषि विवि में शिक्षा शोध एवं प्रसार का कार्य देखा।
विज्ञापन

नीरज ने बताया कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने 9 अप्रैल 2019 को अपनी साइकिल यात्रा हरियाणा के सोनीपत से शुरू की थी। वे अब तक 11600 किलोमीटर का सफर पूरा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि साइकिल यात्रा के दौरान वे किसानों और विद्यार्थियों को जैविक प्रमाणीकरण की प्रकिया और जैविक उत्पादों की जानकारी दे रहे हैं। वे कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यात्रा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में स्थित टिशु कल्चर प्रयोगशाला में शिोध कार्यों को देखा तथा वहां पर विकसित किए गए पौधों के बारे में डॉ. आर एस सेंगर से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि देश के अन्य कृषि विश्वविद्यालय की अपेक्षा सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में काफी अच्छा काम हो रहा है। यहां निदेशक प्रसार डॉ. एस के सचान, डॉ. अनिल सिरोही, डॉ. संजीव त्रिपाठी, डॉ. पीके सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. हरिओम कटियार, डॉ. आर एस सेंगर, डॉ. राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नीरज कुमार ने बारमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान का भी भ्रमण किया। यहां प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ब्रजेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। नेत्रपाल शर्मा, पवन कुमार, विनोद कुमार और ब्रजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed