{"_id":"6995b8f9a9d738079101157f","slug":"neelkanth-academy-team-won-the-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-149024-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नीलकंठ एकेडमी की टीम ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नीलकंठ एकेडमी की टीम ने जीता मैच
विज्ञापन
जेपी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
सीसीएस मुजफ्फरनगर की टीम को चार विकेट से हराया
फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर 14 प्रथम रघुबीर सिंह भाटी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सीसीएस मुजफ्फरनगर और नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की टीम के बीच हुआ। इसमें मेरठ की नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 4 विकेट से जीत प्राप्त की।
30 ओवर के खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीसीएस मुजफ्फरनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 92 रनों का लक्ष्य सामने वाली टीम को दिया। इसमें नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की ओर से राज ममिक ने तीन, दैविक और विराज ने एक-एक विकेट लिया। सीसीएस मुजफ्फरनगर की ओर से विराट चौधरी ने सबसे अधिक 36 और रुद्र ने 15 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी टीम ने मात्र 12.5 ओवर में 92 रन का यह लक्ष्य 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी की ओर से कान्हा 20 रन बनाकर नाबाद रहे। अमोघ ने भी 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मुजफ्फरनगर की ओर से जैद ने दो, दिशा और शौर्य ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच वीर राज मलिक को चुना गया। इस मौके पर जेपी क्रिकेट एकेडमी के कोच सनी भाटी, नीलकंठ के कोच अमरदीप शर्मा, राजीव कुमार, अजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।