फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neck hit by Chinese manjha, got 22 stitches

Meerut News: चीनी मांझे की चपेट में आई गर्दन, 22 टांके लगे

Fri, 10 Mar 2023 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Neck hit by Chinese manjha, got 22 stitches
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित इस्लामाबाद चौकी के पास एक बाइक सवार की गर्दन चीनी मांझे की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल आस मोहम्मद की गर्दन पर 22 टांके आए हैं।
विज्ञापन

नौचंदी थानाक्षेत्र के जैदी फार्म तेली वाली मस्जिद निवासी आस मोहम्मद कपड़ों पर प्रेस करते हैं। बृहस्पतिवार शाम वह बाइक से खैरनगर जा रहे थे। इस्लामाबाद चौकी के पास चीनी मांझा गले में फंस गया। इससे वह बाइक समेत गिर गए। हादसे में मांझे से उनकी गर्दन में गंभीर घाव हो गया। गिरने से हाथ-पैर और सिर में भी चोट लगी। पुलिस की मदद से लोगों ने आस मोहम्मद को एपेक्स हॉस्टिपल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

खूब बिक रहा चीनी मांझा
शहर में चीनी मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है। मांझे से हो रहे हादसों में भी कमी नहीं आ रही है। पिछले छह माह में 20 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस मांझा बेचने वालों पर ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। कुछ दिन पहले जीरो माइल चौराहे पर लालकुर्ती निवासी दिव्यांशु भाटिया की चीनी मांझे की चपेट में आने से नाक कट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब हुए हादसे
- 15 अगस्त 2022- मेट्रो प्लाजा के पास एमडीए के चतुर्थ कर्मचारी की गर्दन जख्मी हो गई थी।
- 15 अगस्त 2022- टीपीनगर थाने के पास पिता के साथ बाइक पर जा रही बच्ची जख्मी हो गई थी।
- 15 अगस्त 2022- लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मांझे से करंट उतरने पर बच्चे का हाथ झुलस गया था।
- 23 सितंबर 2021- पल्हैडा फ्लाईओवर पर बीफार्मा के छात्र का गला कट गया था। बाइक से गिरकर छात्र की मौत हो गई थी।
- 29 सितंबर 2020- गढ़ रोड पर शाहजहांपुर में बाइक सवार की गर्दन कटी।
- 22 जनवरी 2020- गढ़ रोड पर सीमेंट व्यापारी की गर्दन कटी।
- 27 नवंबर 2019- मलियाना पुल पर युवक की गर्दन कटी और बुरी तरह जख्मी हुआ।
वर्जन=== बसंत पंचमी के दौरान चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। कई दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एक बार फिर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
पीयूष सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed