फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NCC cadets raised awareness among people about traffic rules.

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Wed, 14 Oct 2026 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets raised awareness among people about traffic rules.
सरधना। नवरात्र के पावन पर्व पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा
सरधना। नवरात्र पर शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत साकेत चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा की एनसीसी कैडेट्स, एएनओ कैप्टन सविता चौधरी, महिला यातायात पुलिस और यातायात कर्मियों ने भाग लिया। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। नेशनल डिप्टी सेक्रेटरी, मिशिका सोसायटी एवं चीफ ट्रैफिक इंस्ट्रक्टर सुनील कुमार शर्मा ने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। गांधीगिरी से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने को प्रेरित किया गया। सड़क पर सावधानी बरतने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी संतोष कुमार सिंह, टीआई लालसा पांडे, टीआई विनोद कुमार सिंह और अन्य यातायात कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed