फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   NCC cadets felicitated.

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया

Sun, 30 Aug 2026 06:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets felicitated.
मोदीपुरम। कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से एनसीसी कैटसी-264 एवं प्री-टीएससी कैंप के नौवें दिन रविवार को गांधी भवन में विशेष कार्यक्रम हुआ। कैंप कमान अधिकारी कर्नल सौरभ डिमरी ने कहा कि एनसीसी से युवाओं में एकता, अनुशासन, नेतृत्व, जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होती है। एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है। उन्होंने कैडेट्स से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गईं बातों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार और पदक प्रदान किए गए। गार्ड ऑफ ऑनर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं अक्षा बानो और शीत सिंह को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ शाही, सूबेदार मेजर संजय शर्मा, एएनओ लेफ्टिनेंट अहमद फहीम, एएनओ अवधेश कुमार, एएनओ राकेश शर्मा, एएनओ कमलेश, पीआई स्टाफ समेत करीब 400 एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed