{"_id":"6ac4f1dae1549bba5506fd48","slug":"ncc-cadets-displayed-courage-and-valour-in-parasailing-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113840-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने पैरासेलिंग में दिखाया साहस और पराक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने पैरासेलिंग में दिखाया साहस और पराक्रम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के तत्वावधान में मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स के लिए पैरासेलिंग एडवेंचर ट्रेनिंग का शुभारंभ किया गया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में 40 एनसीसी कैडेट्स ने पैरासेलिंग एडवेंचर गतिविधि में भाग लेकर रोमांच और साहस का अनुभव किया।
इस अवसर पर कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि पैरासेलिंग अत्यंत रोमांचक और चुनौतीपूर्ण गतिविधि है। इसमें सुरक्षा उपकरणों के साथ पैराशूट की सहायता से कैडेट्स को निर्धारित ऊंचाई तक हवा में ले जाया जाता है। इससे उन्हें आकाश में उड़ान का अनूठा अनुभव प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी में इस तरह की साहसिक गतिविधियों का उद्देश्य कैडेट्स में आत्मविश्वास और साहस की भावना को बढ़ावा देना है। पैरासेलिंग जैसी गतिविधियों से कैडेट्स में त्वरित निर्णय लेने, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने और टीम भावना के साथ कार्य करने की क्षमता का विकास होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने उत्साह के साथ गतिविधि में हिस्सा लिया।