फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   naee masheen mein utara karant

मेडिकल कॉलेज में इलाज कराना मुश्किल, नई मशीन में उतरा करंट, जानिए फिर क्या हुआ

Tue, 10 Jan 2017 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Tue, 10 Jan 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
naee masheen mein utara karant
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल कॉलेज में इलाज कराना अब काफी मुश्किल होता जा रहा है। क्योंकि आर्थो ओटी में नई सीआर्म मशीन फिर से बंद हो गई है। बताया जा रहा है कि मशीन के अंदर बिजली का करंट उतर रहा है, जिस कारण से हाल फिलहाल ऑपरेशन रोक दिए गए हैं। उधर, बाकी ओटी में निर्माण का काम चल रहा है, जिस कारण से चुनिंदा ऑपरेशन ही किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में इलाज की हालत ऐसे समय में खराब है, जब राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बढ़ाने की बात कर रही है। 150 करोड़ की इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर के साथ 150 करोड़ का सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बन रहा हो। वहीं, करीब 22 करोड़ से ज्यादा की लागत से 10 ऑपरेशन थियेटर (ओटी) को अत्याधुनिक किया जा रहा है। लेकिन इन सभी के बीच एक आम आदमी कंप्लीट इलाज के लिए चक्कर काट रहे है।
विज्ञापन


आखिर कहां जाए मरीज
हालात यह हो गए हैं कि मरीज को ऑपरेशन कराना है तो चिकित्सक एक्सरे के लिए लिखता है। अब मरीज एक्सरे यूनिट में जाता है, तो पता चलता है कि जिस फिल्म पर एक्सरे होना है वो उपलब्ध ही नहीं है। ऐसे में मरीज को एक्सरे बाहर से कराना होगा। अब मरीज एक्सरे बाहर से कराकर लाता है और ऑपरेशन के लिए ओटी में पहुंचता है तो वहां पर कहा जाता है कि ऑपरेशन का सारा सामान बाहर से लाना होगा। पट्टी से लेकर बेहोशी व एंटी बायोटिक दवायें भी। क्योंकि मेडिकल कॉलेज की तरफ से कोई दवाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। दिक्कत यहीं खत्म नहीं होती है। अगर मरीज सारा इंतजाम कर भी लेता है तो उसके बाद भी ऑपरेशन के लिए लंबी वेटिंग है, क्योंकि इन दिनों गिने-चुने ऑपरेशन ही किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed