मोदी सरकार के इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब किसानों में जल संचय की चेतना जगाएंगे। मोदी सरकार ने उन्हें जल संरक्षण अभियान का चेहरा बनाया है, ताकि बढ़ती आबादी के देश में पानी की किल्लत पर जागरूकता लाई जा सके। केंद्र सरकार देश के किसानों में सिंचाई की ड्रिप और स्प्रिंकलर विधियों से कृषि उत्पादन की जागरूकता लाना चाहती है। इसी उद्देश्य से कृषि पृष्ठ भूमि से जुड़े नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल संरक्षण के लिए आम आदमी से लेकर किसानों तक में चेतना जागृत करते दिखेंगे। नवाज का मकसद किसानों को सिंचाई की नई तकनीक से जोड़ना होगा।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मोदी सरकार ने जल संरक्षण अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के जल क्रांति अभियान के माध्यम से नवाजुुद्दीन देश को जल बचत-जल संचय की प्रेरणा देंगे। बुढ़ाना के बाशिंदे नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ताल्लुक किसान परिवार से है। उनके मरहूम पिता नवाबुद्दीन सिद्दीकी के पास 60 बीघा कृषि भूमि रही। नौ भाई-बहनों का पालन पोषण खेती के जरिये ही हुआ। बुढ़ाना में जब भी नवाज को फुर्सत के पल मिले, वे भी खेतों में किसानी करते नजर आए। बॉलीवुड में गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म से कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचे नवाज ने निकाय चुनाव में सपा प्रत्याशी एवं अपनी भाभी सबा सिद्दीकी के लिए प्रचार किया था। बुढ़ाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सबा को वह जीत नहीं दिला पाए। सियासी मंच पर चूके नवाजुद्दीन अब पीएम नरेंद्र मोदी के जल संरक्षण अभियान का चेहरा बने है। जल संसाधन मंत्रालय के संयुक्त सचिव अखिल कुमार ने उन्हें इस जिम्मेदारी की सूचना दी है। नवाजुद्दीन ने सरकार के जल संरक्षण अभियान का हिस्सा बनने पर फख्र जताया है। अमर उजाला से फोन पर बातचीत में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि देश की बढ़ती आबादी से विकास की जरूरतें भी बढ़ गई है। ऐसे में पानी का संरक्षण बेहद जरुरी है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर जल की बचत की जा सकती है। केंद्र सरकार का जल क्रांति अभियान समाज में एक बदलाव लाएगा।
पढ़ें : ताबीज ने ली मासूम की जान, आप मत करना कभी ये गलती
पानी की किल्लत से वाकिफ है सिद्दीकी
बुढ़ाना कसबे में जन्मे नवाजुद्दीन ने किसानों को पानी की कमी से जूझते देखा है। चौगामा क्षेत्र में बुढ़ाना तहसील के अंतर्गत भू जल निम्न स्तर पर है। प्रदेश सरकार बुढ़ाना समेत जिले के शाहपुर, चरथावल, बघरा ब्लॉक को डार्क जोन में घोषित कर चुकी है। अपनी फिल्मों के जरिए जनता के दिलों में छाए नवाजुद्दीन किसानों को दर्द को बखूबी समझते है। बकौल नवाज-खेतीबाडी में सिंचाई की नई तकनीकों से किसानों को जोडऩे के लिए वे खुद गांव तक जाएंगे।
नए मुकाम पर नवाज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कामयाबी से हर दिन नए मुकाम हासिल हो रहे है। बीबीसी ने वर्ष 2017 के लिए उनकी मां मेहरुनिशा को भारत की एक सौ सशक्त महिलाओं में स्थान दिया है। वर्ष 2015 में यश भारती से नवाजे गए नवाज की कई फिल्में राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/