फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   navratr ke liye taiyaar

नवरात्र के लिए तैयार फैशन बाजार

Thu, 22 Sep 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 22 Sep 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
navratr ke liye taiyaar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
01 अक्तूबर से नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। इसके लिए फैशन बाजार भी पूरी तरह तैयार है। वहीं नवरात्र उत्सव में गरबा और डांडिया खेलते वक्त युवतियों को दुपट्टा संभालने की टेंशन नहीं होगी। घाघरा-चोली और ओढ़नी के कंप्लीट गुजराती गेटअप में युवतियां टेंशन फ्री होकर गरबा, डांडिया डांस का आनंद लेगी। शहर के बुटीक्स और एथनिक ड्रेस शोरूम्स पर टॉप विद ओढ़नी का डिजायन डिसप्ले हो चुका है। खास बात यह कि इस स्टाइल में टॉप के साथ ही ओढ़नी को टक कर दिया है। दूसरी खास बात कि इस ड्रेस को आप एथनिक और वेस्टर्न दोनों लुक के लिए कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन

स्टोल, नॉट विद ब्लाउज
गरबे के लहंगे और घाघरे के साथ कांबिनेट करने के लिए जो चोली, ब्लाउज और टॉप नवरात्र बाजार में हैं उनके साथ स्टोल, ओढ़नी और स्कार्फ को अटैच किया है। स्कार्फ को टॉप के साथ अलग-अलग नॉट्स देकर स्टिच किया है। वर्क और विदाउट वर्क वाले दोनों ही तरह के स्कार्फ इस स्टाइल में शामिल हैं। इसके कारण लुक ग्लैमरस होता है और त्योहार के अनुसार परंपरागत लुक भी बना रहेगा। नेट, जार्जेट, शिफॉन, सिल्क, कॉटन, जरी और लाइक्रा के स्टफ को लहंगा, चोली में इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


नहीं ज्वैलरी की जरूरत
गरबा, डांडिया के लिए जो लहंगा-चोली तैयार किए गए हैं, इसमें हैवी ज्वैलरी पहनने की बहुत जरूरत नहीं रहेगी। टॉप पर हैवी वर्क है। साथ ही ज्वैलरी को इसके साथ अटैच किया है। पर्ल, स्टोन, सीक्वेंस, मिरर वर्क नेक, स्लीवस पर है। इसके अलावा ज्यादातर चोली को क्रेप टॉप, केप स्टाइल टॉप में डिजायन किया है। हॉल्टर नैक डिजायन के कारण भी इस स्टाइल पर ज्वैलरी या नेक चेन की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्टीपर्पज स्टाइल के साथ पहनें
नवरात्र फैशन बाजार के ड्रेस क ी खास बात है कि इसे मल्टीपर्पज यूज कर सकते हैं। दुपट्टा टक टॉप को घाघरा या लहंगे के अलावा वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकते हैं। जींस, पैरलल, प्लाजो, शरारा और सिंपल स्कर्ट के साथ भी आप इन दुपट्टा टॉप को पहन सकती है।


इस बार 10 दिन के नवरात्र
इस बार शारदेय नवरात्र 09 नहीं बल्कि 10 दिनों के होंगे। नवरात्र में एक दिन बढ़ रहा है। 1 अक्तूबर से नवरात्र प्रारंभ होंगे। 10 अक्तूबर को रामनवमी होगी। विजयदशमी मंगलवार यानि 11 अक्तूबर को रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed