फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   navjat ki moot ke mamale me adm ki nigrani me hogi jach

Meerut News: नवजात की मौत के मामले में एडीएम की अध्यक्षता में होगी जांच

Wed, 14 Oct 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
navjat ki moot ke mamale me adm ki nigrani me hogi jach
नवजात की मौत के मामले में एडीएम की अध्यक्षता में होगी जांच
विज्ञापन

तीन दिन के धरने के बाद सीएमओ ने मानी भाकियू (किसान क्रांति) की मांग, ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन समाप्त
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित अंबर हॉस्पिटल और कैलाशी हॉस्पिटल से जुड़े नवजात शिशु मृत्यु प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) का सीएमओ कार्यालय पर चल रहा धरना तीसरे दिन समाप्त हो गया। सीएमओ ने मामले की जांच एडीएम की अध्यक्षता में गठित होने वाली उच्चस्तरीय कमेटी से कराने पर सहमति जताई। इसके बाद संगठन ने ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त करने की घोषणा की।
भाकियू (किसान क्रांति) के पदाधिकारियों का कहना था कि नवजात की मौत के मामले में सीएमओ कार्यालय की ओर से पहले कराई गई जांच संतोषजनक नहीं थी। संगठन ने प्रकरण की दोबारा निष्पक्ष जांच कराने और अस्पतालों के चिकित्सा अभिलेखों, उपचार संबंधी दस्तावेजों तथा अन्य साक्ष्यों की गहनता से पड़ताल करने की मांग की। साथ ही, जांच में चिकित्सकीय लापरवाही या अनियमितता सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जांच में पारदर्शिता की मांग
धरने के तीसरे दिन अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में संगठन की मांगों पर सहमति बनी। सीएमओ ने एडीएम की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय जांच कमेटी से प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विपिन मलिक ने आपसी विचार-विमर्श कर धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी को बेवजह निशाना बनाना नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और मामले की सच्चाई सामने लाना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विपिन मलिक ने कहा कि प्रशासन को आश्वासन के अनुरूप निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed