फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   naveen phir bane adhyaksha

संयुक्त व्यापार संघ के नवीन गुप्ता फिर बने अध्यक्ष, अरुण वशिष्ठ महामंत्री

Wed, 28 Sep 2016 04:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 28 Sep 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
naveen phir bane adhyaksha
नवीन गुप्ता अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए - फोटो : अमर उजाला
 संयुक्त व्यापार संघ के चुनाव का परिणाम इस बार चौंकाने वाला रहा। नवीन गुप्ता फिर अध्यक्ष निर्वाचित हुए, तो महामंत्री पद पर अरुण वशिष्ठ विजयी हुए। उपाध्यक्ष के तीनों पदों पर आश्चर्यजनक रूप से बिजेंद्र पैनल की जीत हुई, तो कोषाध्यक्ष पद पर भी बिजेंद्र गुट के कब्जा जमाया। संगठन मंत्री नवीन गुप्ता के खाते में गया। इनके बीच सात मंत्री नवीन पैनल से जीत कर आए, तो बिजेंद्र पैनल को मात्र दो मंत्री मिले।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ चुनाव में मतदाताओं ने पैनल नहीं, प्रत्याशी का चेहरा देखकर वोट किया। यही कारण रहा कि दोनों पैनल लगभग बराबर स्थिति में नई समिति में निर्वाचित होकर पहुंचे। इस तरह शहर के व्यापारियों की मिली जुली सरकार बनी। मंगलवार सुबह 9 बजे सबसे पहले मंत्री पदों की मतगणना शुरू हुई, जिसका पहला परिणाम दोपहर 1.30 बजे आया। साढे़ तीन बजे तक सभी मंत्री पदों का परिणाम घोषित हो गया। इसके बाद उपाध्यक्ष पदों की मतगणना शुरू हुई, जो साढ़े चार बजे पूरी हुई। उपाध्यक्ष पद पर विपुल सिंघल मात्र तीन वोटों से हारे। इसके चलते उन्होंने विजयी दलजीत सिंह के मतों की दोबारा गणना कराने को कहा। दोबारा गणना हुई, तो दलजीत सिंह का एक वोट और बढ़ गया। उपाध्यक्ष के बाद संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, महामंत्री और सबसे अंत में अध्यक्ष पद के मतों की गणना करते हुए परिणाम घोषित किये गये।
विज्ञापन


ये रहा चुनाव परिणाम
अध्यक्ष पद
नवीन गुप्ता 807
बिजेंद्र अग्रवाल 549
8 वोट निरस्त

महामंत्री पद
अरुण वशिष्ठ 733
संजय जैन 618
13 वोट निरस्त

कोषाध्यक्ष
पवन मित्तल 706
सतीश चंद जैन 636
22 वोट निरस्त

संगठन मंत्री
आशु रस्तोगी 767
गजेंद्र शर्मा 556
41 वोट निरस्त

तीन उपाध्यक्ष
कमल ठाकुर 733
दलजीत सिंह 661
नीरज मित्तल 660
हारे प्रत्याशी
विपुल सिंघल 657
लल्लू मक्कड़ 578
सुभाष गुप्ता 418 वोट

9 मंत्री पद
गौरव शर्मा 832
विजय आनंद अग्रवाल 781
उमेश अग्रवाल शारदा 779
अमन गुप्ता 708
तरुण गोयल 688
संदीप गोयल रेवड़ी 672
मनीष शर्मा 668
तिलक नारंग 650
राजीव गुप्ता काले 595
हारे प्रत्याशी
अनुज सिंघल 524
विकास गिरधर 492
आलोक रस्तोगी 446
अंकित गुप्ता 398
अशोक मित्तल 380
बाबूलाल गुप्ता 520
ललित गुप्ता 472
नितिन कंसल 466
सुमित ग्रोवर 508
(चुनाव मैदान से हटे पवन गर्ग को भी 100 से ज्यादा वोट मिले)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed