फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   naveen ki chaal

नवीन गुप्ता की नई चाल से व्यापारी सियासत में आया तूफान

Tue, 31 Jan 2017 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 31 Jan 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
naveen ki chaal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव की गर्मी के बीच संयुक्त व्यापार संघ की सियासत भी गरमा गई है। खुद को संघ परिवार से जुड़ा होने का दावा करने वाले नवीन गुप्ता सोमवार को सपा-कांग्रेस गठबंधन खेमे में नजर आए। कैंट में जहां वह कांग्रेस प्रत्याशी रमेश धींगड़ा के चुनाव कार्यालय पर पहुंचे तो शहर क्षेत्र में सपा प्रत्याशी रफीक अंसारी की सभा को संबोधित किया। नवीन की इस चाल से व्यापारी सियासत में तूफान मच गया है। इस बीच चर्चा यह भी रही कि कुछ व्यापारी नेताओं पर सपा की तरफ से डोरे डाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोमवार को वह सपा-कांग्रेस गठबंधन खेमे में न सिर्फ खड़े नजर आए, बल्कि मंच से खुलकर बोले और समर्थन की घोषणा की। उन्होंने कैंट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रमेश धींगड़ा के समर्थन में भाजपा पर हमला बोला तो उनके पूर्ण समर्थन का वादा भी किया। दोपहर में उन्होंने शहर सीट से सपा प्रत्याशी रफीक अंसारी के समर्थन में सभा को संबोधित कर साफ कर दिया कि वह पूरी तरह भाजपा के खिलाफ खड़े हैं।
विज्ञापन


हालांकि, व्यापार संघ चुनाव के दौरान यह बात उठी थी कि नवीन को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। तब नवीन ने कहा था कि वह संघ परिवार से जुड़े हैं और भाजपा से निष्कासन संबंधी कोई पत्र उन्हें नहीं मिला है। इस बयान के साथ उन्होंने स्पष्ट करने का प्रयास किया था कि वह भाजपा में हैं। अब सोमवार को नवीन की नई चाल से खुद उनके करीबी स्तब्ध दिख रहे हैं। संयुक्त व्यापार संघ चुनाव में उनके पैनल से जीते व्यापारी नेता भी हैरत में हैं। जबकि, विरोधी गुट अवसरवाद को उनकी आदत में बता रहा है। स्मार्ट सिटी आंदोलन के दौरान नवीन के सपा में शामिल होने की चर्चा भी चली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं व्यापारियों का समर्थन कर रहा हूं
मैं संघ का कार्यकर्ता हूं। मन से भाजपा का हूं। ये पहले कहा था और आज भी कहता हूं। लेकिन, मैं संयुक्त व्यापार संघ की सियासत करता हूं, जो अराजनैतिक है। कैंट में हमारे संघ के दो लोग सत्यप्रकाश अग्रवाल और रमेश धींगड़ा मैदान में हैं। सत्यप्रकाश अग्रवाल 15 साल विधायक रह चुके हैं। अब रमेश धींगड़ा को मौका मिलना चाहिए। शहर में भी रफीक अंसारी ही अकेले व्यापारी हैं। उनका हैंडलूम का कारोबार है। इसलिए हमने उन्हें समर्थन दिया है। - नवीन गुप्ता, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ

नवीन का सियासी चरित्र नहीं
- नवीन गुप्ता का कोई सियासी चरित्र नहीं है। उन्हें भाजपा की जरूरत होती है तो भाजपाई हो जाते हैं और जब नहीं होती तो दूसरे पाले में चले जाते हैं। अब उन लोगों को भी सोचना चाहिए, जो उनसे सहानुभूति जताने उनके घर पहुंच जाते हैं। भाजपा को भी उनसे सहानुभूति नहीं होनी चाहिए।

- अरुण वशिष्ठ, महामंत्री संयुक्त व्यापार संघ

नवीन के कदम से स्तब्ध हूं
- मैं नवीन गुप्ता पैनल से संयुक्त व्यापार संघ में मंत्री निर्वाचित हुआ हूं। वैसे तो यह उनका व्यक्तिगत मामला है। लेकिन मैं उनके इस कदम से स्तब्ध हूं।
- विजय आनंद अग्रवाल, मंत्री संयुक्त व्यापार संघ

पूर्व मंत्री मेराजुद्दीन रालोद में होंगे शामिल
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन अहमद समेत कई अन्य नेता मंगलवार को रालोद महासचिव जयंत चौधरी के समक्ष रालोद में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि साकेत में मेराजुद्दीन को पार्टी में ज्वाइन कराने के बाद जयंत कैराना के लिए निकल जाएंगे। सपा-कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने में नाकाम रहने के बाद रालोद ने अकेले ही चुनाव में ताल ठोक रखी है। अब तक पार्टी ने 250 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है। दूसरे दलों के नेताओं को रालोद खूब भा रहा है। मंगलवार को पार्टी महासचिव जयंत चौधरी के समक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन अहमद अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर रालोद ज्वाइन कर सकते हैं। डॉ. मेराजुद्दीन पहले भी रालोद में रह चुके हैं। वर्ष-2005-06 में मुलायम सिंह यादव सरकार में वह रालोद कोटे से प्रदेश के सिंचाई मंत्री बनाए गए थे। वह चौ. अजित सिंह के सामने बागपत से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed