फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Navbharat Literacy Examination conducted in council schools

Meerut News: परिषदीय स्कूलों में नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न कराई

Sun, 15 Mar 2026 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Navbharat Literacy Examination conducted in council schools
माछरा। ब्लाक माछरा के परिषदीय विद्यालयों में नवभारत शिक्षा परीक्षा देते हुए 15 साल से अधिक के
माछरा। माछरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बहरोड़ा, आराधना इनायतपुर, मानपुर, भड़ौली, जई, मुबारिकपुर और रहदरा आदि आठ ग्राम पंचायतों के परिषदीय स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इन सभी आठ स्कूलों में रविवार को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के नवसाक्षरों को साक्षरता परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का शुभारंभ केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाध्यापकों द्वारा किया गया। परीक्षा में ग्राम पंचायतों के 15 वर्ष की आयु से ऊपर के नवसाक्षरों जिनके पास साक्षर होने का कोई प्रमाण नहीं था। उनको परीक्षा में शामिल किया गया।
विज्ञापन

इन सभी नवसाक्षरों को सरकार द्वारा शिक्षा विभाग से साक्षर होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम को मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सचिव आशा चौधरी के निर्देशन में कराई गई। परीक्षा प्रभारी लक्ष्मण सिंह जिला समन्वयक रहे। माछरा ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी एवं नोउल अधिकारी अजय कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए माछरा ब्लॉक में नव भारत साक्षरता परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता व सफलतापूर्वक संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन कराकर तीन दिन के अंदर लक्ष्मण सिंह समन्वयक जिला साक्षरता प्राधिकरण मेरठ को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed