फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Navaratri 2018: decoration in the market, know where the item of worship coming from

नवरात्र 2018: सज गए बाजार, जानिए कहां से आ रहा पूजा का सामान

Tue, 13 Mar 2018 06:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 13 Mar 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
Navaratri 2018: decoration in the market, know where the item of worship coming from
पूजा का सामान - फोटो : अमर उजाला

18 मार्च से माता के नवरात्र शुरू हो रहे हैं। शक्ति की भक्ति के लिए बाजारों में तैयारियां चल रही हैं। बाजार में माता के पूजन, व्रत सामग्री व कन्याओं को उपहार में देने वाले सामान सजने लगे हैं। मप्र, राजस्थान, बस्तर के अंदरूनी आदिवासी इलाकों से सूखे सिंघाड़े, व्रत के चावल और कुट्टू का आटा व्यापारियों के पास आ चुका है। व्यापारी इस सूखे सामान से चौलाई के लड्डू, कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा तैयार कराएंगे। तैयार आटे व लड्डूओं की पैकिंग कर उन्हें नवरात्र पर बेचा जाएगा। माता को चढ़ने वाली चुन्नी और झंडे भी तैयार हो चुके हैं। शहर में आबूलेन, सदर, सेंट्रल मार्केट, पीएल शर्मा रोड, शारदा रोड बाजार, बेगमपुल बाजार, पांडव नगर के प्रमुख बाजारों में दुकानों पर नवरात्र के सामान सज चुके हैं।

विज्ञापन


पूजन, खाद्य और गिफ्ट का सामान
बाजार में दुकानों पर नवरात्र में माता के पूजन-हवन के सामान से लेकर व्रत में खाने का सामान, कन्या पूजन में कन्याओं को देने वाले उपहार भी सजने लगे हैं। पूजन के सामान में हवन सामग्री, धूप, अगरबत्ती, छोटी बड़ी चुनरी (लाल, गुलाबी, नारंगी, हरे, काले, पीले, सात व पांच रंग), नारियल, सिंगार सामग्री, घी, तेल, जौ, तिल, सिंदूर, आलता, चूड़ी, काजल डिबिया, मेंहदी पैकेट, बिंदी, आम की लकड़ी, चंदन बुरादा, शीशा, इत्र, नवग्रह, सुपाड़ी, लौंग, इलायची, बताशे आदि हैं। व्रत में खाने वाले सामानों में सिंघाड़ा गिरी, सिंघाड़ा आटा, कुट्टू, कुटटू आटा, काली मिर्च, सेंधा नमक, इलायची, चौलाई लड्डू, आलू पापड़, चिप्स, साबूदाना पापड़, सामक चावल आदि हैं। खाने का सामान मप्र, राजस्थान व दक्षिण भारत के शहरों से आ रहा है। कन्याओं को देने के लिए प्लास्टिक, स्टील व कांच के सामान हैं।

विज्ञापन

यहां से आ रहा सामान 

Navaratri 2018: decoration in the market, know where the item of worship coming from
बाजार में पूजा का सामान - फोटो : अमर उजाला

आलू चिप्स, पापड़- राजस्थान, मप्र, 
साबूदाना पापड़- केरल, तमिलनाडु
कच्चा नारियल- केरल, तमिलनाडु
साबूदाना- आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु
सामक के चावल- मध्यप्रदेश
सिंघाड़ा गिरी- बिहार  
मखाना- बिहार 
कुट्टू- मध्यप्रदेश, बस्तर के इलाके से
चौलाई- मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र

शुद्ध सामान उपलब्ध कराएंगे 
किराना व्यापारी अरविंद गुप्ता ने कहा, 18 मार्च से नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं, सिंघाड़ा गिरी, कुट्टू के दाने, मूंगफली, चौलाई आ चुकी है। अब इनका आटा तैयार कराएंगे। चौलाई के लड्डू भी यहीं तैयार कराए जाते हैं। जिससे नवरात्र से दो दिन पहले सारी सामग्री दुकानों पर डिसप्ले हो जाए। व्रत के लिए लोगों को शुद्ध आयटम मिले।

उपहार का सामान भी तैयार 
गिफ्ट स्टोर संचालक अमित गुप्ता ने बताया कि कंजकों के लिए टिफिन, कैसरॉल सेट, ब्यूटी किट, स्टेशनरी किट, थाली सेट, रुमाल सेट, कलर सेट, खिलौना सेट, हेयर एसेसरीज, बोतल सेट, नेलआर्ट किट, क्ले आर्ट गेम, प्लास्टिक की क्रॉकरी, कंपास बॉक्स, ज्वेलरी बॉक्स, नाश्ते के बॉक्स सेट हैं। इनकी कीमत 15 रुपये से प्रारंभ होकर 50 रुपये कीमत में हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed