{"_id":"575f0f2d4f1c1bf82311b94d","slug":"nauchandi-me-din-dhahare-11-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी में दिनदहाड़े 11 लाख की लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी में दिनदहाड़े 11 लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी जिसके साथ नौचंदी क्षेत्र में लूट हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौचंदी थाना से आधा किमी दूर बैंक कॉलोनी में सोमवार दिनदहाड़े पल्सर सवार तीन बदमाशों ने सिक्योरिटी कंपनी के एजेंट से 11 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने एजेंट की बाइक साइड मारकर गिरा दी। बैग छीनते समय एजेंट की एक बदमाश से हाथापाई हुई तो दूसरे ने सिर में पिस्टल की बट दे मारी। बैग लूटकर भागते बदमाशों का एजेंट ने विवि रोड तक पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। तीनों बदमाश एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विकासपुरी, लिसाड़ी गेट निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद यूसुफ सिक्योट्रान इंडिया प्रा.लि नाम की सिक्योरिटी कंपनी में एजेंट है। जो शहर में अलग-अलग स्थानों से कैश कलेक्शन कर बैंक में जमा करता है।
गंगानगर थाने के पास मीनाक्षीपुरम में कंपनी का ऑफिस है। आसिफ सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे बाइक से घर से निकला था। आसिफ ने विवि रोड स्थित ऑफिस से 60 हजार रुपये, जेल चुंगी से साठ हजार, एयरटेल ऑफिस बेगमपुल से 1.77 लाख, फव्वारा चौक से 75 हजार, दालमंडी में श्रीराम जनरल स्टोर से एक लाख, टीपीनगर में कोरियर सेंटर से पांच लाख और मेट्रो प्लाजा से करीब एक लाख रुपये कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
11 लाख रुपये बैग में रखकर आसिफ भूमिया पुल के रास्ते से अपने घर बीमार बेटी अलीना को देखने पहुंचा। घर पर दो मिनट रुकने के बाद वह बाइक से नौचंदी थाने के पास के रास्ते से होते हुए गढ़ रोड पर एचडीएफसी बैंक में कैश जमा करने जा रहा था। जैसे ही वह बैंक कॉलोनी में पहुंचा तो पीछे से आए काली पल्सर सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने साइड मारकर आसिफ को बाइक से गिरा दिया।
इस बीच एक बदमाश ने आसिफ से नोटों भरा बैग छीन लिया। आसिफ ने विरोध किया तो दूसरे बदमाश ने उस पर पिस्टल की बट मार दी। आसिफ और बदमाशों ने छीनाझपटी हुई तो पास में एक महिला ने शोर मचा दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक न्यायिक अधिकारी का ड्राइवर पत्थर लेकर दौड़ा। तीनों बदमाश कैश लूटकर आनन-फानन में फरार हो गए। आसिफ ने भी बाइक से बदमाशों का विवि रोड तक पीछा किया। जहां से बदमाश नजरों से ओझल हो गए।
सूचना पर सीओ सिविल लाइन सीओ बीएस वीर कुमार, इंस्पेक्टर नौचंदी हरशरण शर्मा, क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव यादव मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी सिटी ओपी सिंह, एसपी क्राइम अजय सहदेव ने भी नौचंदी थाने पहुंचकर आसिफ से पूछताछ की। इंस्पेक्टर नौचंदी ने बताया कि कंपनी के एरिया मैनेजर मदनपाल सिंह की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।