फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nauchandi Inspector's office and Crime Branch office closed for 48 hours

नौचंदी इंस्पेक्टर का कार्यालय और क्राइम ब्रांच का दफ्तर 48 घंटे के लिए बंद

Wed, 22 Jul 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Nauchandi Inspector's office and Crime Branch office closed for 48 hours
नौचंदी थाने और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर और एक सिपाही मिले संक्रमित, क्राइम ब्रांच और नौचंदी थाने के 50 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पुलिस में कोरोना संक्रमण की चेन लंबी होती जा रही है। मंगलवार को थाना नौचंदी और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर के साथ एक सिपाही की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों इंस्पेक्टरों के परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। क्राइम ब्रांच और नौचंदी थाने के 50 पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। वहीं, क्राइम ब्रांच के दफ्तर को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
पुलिस विभाग में कोरोना संक्रमण की चेन टीपी नगर में नवीन मंडी गेट पर ड्यूटी से शुरू हुई थी। शुरुआत में पीएसी के जवान कोरोना पॉजिटिव मिले। उसके बाद थाना नौचंदी, कंकरखेड़ा, टीपीनगर, ब्रह्मपुरी, लिसाड़ीगेट, सरधना और जानी थाने की पुलिस कोरोना की चपेट में आ चुकी है। नौचंदी थाने के इंस्पेक्टर और क्राइम ब्रांच की के इंस्पेक्टर से पहले जानी थाने के इंस्पेक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिले में अभी तक 69 पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिल चुके हैं। नौचंदी थाने के इंस्पेक्टर से पहले नौचंदी थाना परिसर से पुलिसकर्मी और उनके परिवार के सदस्यों समेत 16 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। नौचंदी थाने में इंस्पेक्टर के कार्यालय और क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के ऑफिस को भी 2 दिन के लिए बंद किया गया है।
विज्ञापन

बन सकती है नई चेन
स्वास्थ्य विभाग जांच करा रहा है कि दोनों इंस्पेक्टरों के संपर्क में कौन-कौन लोग में आए हैं। वहीं पिछले एक सप्ताह में इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच कई मुठभेड़ में शामिल रहे हैं। कई थानों की पुलिस भी इनके साथ घटनास्थल पर पहुंची थी। ऐसे में अस्थायी जेल के बंदी भी कोरोना पॉजिटिव मिल सकते हैं। जिन्हें पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed