{"_id":"60f6ae53caf1b02fb44ff5e0","slug":"nauchandi-express-will-be-canceled-from-july-24-to-28-other-trains-will-also-be-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर : 24 से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी नौचंदी एक्सप्रेस, अन्य ट्रेनों का संचालन भी होगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर : 24 से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी नौचंदी एक्सप्रेस, अन्य ट्रेनों का संचालन भी होगा प्रभावित
Tue, 20 Jul 2021 04:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 20 Jul 2021 04:36 PM IST
सार
मेरठ से रोजाना हजारों लोग प्रदेश सचिवालय जाते हैं। इन पांच दिन नौचंदी एक्सप्रेस के रद्द होने के कारण इन लोगों को काफी परेशानी झेलनी होगी।
विज्ञापन
सिटी स्टेशन मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्टेशन पर यार्ड में कार्य होने के चलते सहारनपुर से चलकर वाया मेरठ, प्रयागराज और प्रयागराज से चलकर वाया मेरठ, सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 24 जुलाई से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
नौचंदी एक्सप्रेस के अलावा इस रूट की अन्य ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह एलान किया है, जिससे मेरठ से लखनऊ और प्रयागराज जाने वाले यात्री इन दिनों अन्य किसी परिवहन साधन का उपयोग करके जा सके।
विज्ञापन
मेरठ से रोजाना हजारों लोग प्रदेश सचिवालय जाते हैं। इन पांच दिन नौचंदी एक्सप्रेस के रद्द होने के कारण इन लोगों को काफी परेशानी झेलनी होगी। हालांकि सोहराब गेट बस स्टैंड से लखनऊ के लिए शाम से ही बसों का संचालन शुरू हो जाता है।
विज्ञापन