{"_id":"5803e94e4f1c1b6f5128e551","slug":"nauchandi-express-arrived-10-hours-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 घंटे बाद पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 घंटे बाद पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 17 Oct 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौचंदी एक्सप्रेस रविवार को भी दस घंटे देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची। रेलवे कंट्रोल के मैसेज के बाद लिंक को सहारनपुर भेजा गया। स्टेशन पर रात दो बजे के बाद ही ट्रेन को लखनऊ रवाना करने की घोषणा की जा रही थी। मेरठ से वाया लखनऊ इलाहाबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक सप्ताह से लेट चल रही है। रविवार को यह ट्रेन निर्धारित सुबह 8 बजे की बजाय 10 घंटे देरी से शाम 6 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची।
ट्रेन के दस घंटे देरी से पहुंचने पर स्टेशन अधिकारियों ने इसकी सूचना दिल्ली रेलवे कंट्रोल को दी और लिंक को सहारनपुर भेजने की बाबत पूछा। वहां से ट्रेन को सहारनपुर भेजने का मैसेज मिलने पर इसे सवा छह बजे सहारनपुर के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन को रात दो बजे इलाहाबाद के लिए रवाना करने की घोषणा की जा रही थी। ट्रेन की लेट लतीफी के चलते काफी लोगों ने यात्रा रद कर दी। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि कंट्रोल के निर्देश पर लिंक को सहारनपुर भेजा जा रहा है। बिना लिंक को एक दिन रद किए नौचंदी समय की पटरी पर नहीं आ सकती।