{"_id":"5c148756bdec225b684585e2","slug":"nauchandi-and-rajarani-express-canceled-for-two-days-ujjaini-affected-for-one-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी और राज्यरानी एक्सप्रेस दो दिन रहेगी रद्द, उज्जैनी डेढ़ महीने तक प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी और राज्यरानी एक्सप्रेस दो दिन रहेगी रद्द, उज्जैनी डेढ़ महीने तक प्रभावित
Sat, 15 Dec 2018 10:17 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे और ट्रैक मेंटेनेंस के नाम पर ट्रेनों का रद्द किया जाना जारी है। मुरादाबाद रेलवे मंडल के काठघर स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य के चलते नौचंदी और राज्यरानी एक्सप्रेस अगले दो दिन के लिए रद्द रहेगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ से शनिवार और रविवार को इलाहाबाद के लिए रद्द रहेगी।
विज्ञापन
राज्यरानी एक्सप्रेस लखनऊ से शनिवार और रविवार को रद्द रहेगी। इसके चलते यह ट्रेन मेरठ से रविवार और सोमवार को नहीं चलेगी। दोनों ट्रेनों के रद्द होने से लखनऊ और इलाहाबाद तक जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
इससे पहले उज्जैनी एक्सप्रेस को डेढ़ महीने तक और मेरठ-आनंद विहार टर्मिनल मेमू को अगले ढाई महीने तक के लिए पहले ही रद्द किया जा चुका है। इन दोनों ट्रेनों को रेलवे ने कोहरे की वजह से रद्द किया है। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि अगले दो दिन तक नौचंदी और राज्यरानी एक्सप्रेस के रद्द रहने का कार्यक्रम पहुंच गया है। मुरादाबाद क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य के चलते दोनों ट्रेन रद्द की गई है।
विज्ञापन