फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Women Hockey Championship begins in Meerut from today, Latest updates

हॉकी का महासंग्राम: मेरठ में राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में मुकाबला जारी

Wed, 01 Mar 2023 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Mar 2023 12:13 PM IST
सार

मेरठ में 1 मार्च से 15 मार्च तक कैलाश प्रकाश स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रीय महिला हॉकी का मुकाबला आयोजित किया जा रहा है। आज इस महासंग्राम का आगाज किया गया। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की 13 टीमें शामिल होंगी।

विज्ञापन
National Women Hockey Championship begins in Meerut from today, Latest updates
मेरठ न्यूज, महिला हॉकी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम के हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर आज से राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। मंगलवार को भोपाल और लखनऊ की टीमों की खिलाड़ियों ने वार्मअप के बाद जमकर अभ्यास किया। 1 से 5 मार्च तक चलने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार सुबह आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने किया।  

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में हॉकी के इस महासंग्राम के लिए नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर पहली राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने आज सुबह स्टेडियम पहुंचकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। हॉकी प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों की 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। 

विज्ञापन


आज पहला मैच साई सेंटर भोपाल और प्रीतम सिवाच सोनीपत के बीच मैच ड्राॅ हुआ। 1-1 गोल के साथ मैच बराबरी पर रहा, जबकि दूसरा मैच हरियाणा और छत्तीसगढ़ भिलाई स्टील प्लांट के बीच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed