फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   national horse riding compilation meerut

लगाम के इशारे पर चूमा आसमां

Tue, 01 Mar 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 01 Mar 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
national horse riding compilation meerut

आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज के मैदान पर चल रही राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ने लगा है। सोमवार को घुड़सवारों ने गजब का संतुलन दिखाया। घोड़ों ने भी लगाम के इशारे पर कठिन बांधाएं पार कीं। उनकी रफ्तार ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। क्रास कंट्री नोविस इवेंट और क्रास कंट्री प्री नोविस इवेंट में अपना जलवा दिखाया। इवेंट में आरवीसी के घुड़सवारों का दबदबा रहा। महिला प्रतिभागियों ने भी गजब का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


क्रास कंट्री नोविस इवेंट में घुड़सवार को घोड़े के साथ 2500 मीटर के एरिया को पांच मिनट में पूरा करना होता है। घुड़सवार को 20 प्रयासों में 19 बाधाएं पार करनी होती हैं। 39 घोड़ों पर सवार घुड़सवारों ने पानी, पहाड़ी युक्त बाधाओं, ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए सभी बाधाएं पार कीं। इसमें आरवीसी के दफेदार शांतनु कुमार अपने घोडे़ वॉल्केनो के साथ बढ़ बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं उनके पीछे आरवीसी के ही सिपाही शौर्य प्रताप अपने घोड़े हार्थर के साथ कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसके बाद क्रास कंट्री प्री नोविस इवेंट हुआ। इसमें घुड़सवार को 2025 मीटर के एरिया को साढ़े चार मिनट में पूरा करना होता है। घुड़सवार की 450 प्रति मिनट की स्पीड होती है। इस दौरान घुड़सवार को 18 प्रयासों में 18 बाधाएं पार करनी होती हैं। इस मुकाबले में 70 घोड़ों ने प्रतिभाग किया। आर्टिलरी के लेफ्टिनेंट कर्नल संग्राम सिंह अपने घोड़े फेड्ररो के साथ लीड बनाए हुए हैं। इन्हें आरवीसी के दफेदार अंकुश कुमार अपने घोड़े गौरव के साथ कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 5 मार्च को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच को विजेताओं की घोषणा
चार जजों की निगाह में प्रतियोगिता होगी। कर्नल दुष्यंत बाली, कर्नल जगत सिंह, कर्नल राजीव दहिया, कर्नल संजय मलिक ही 5 मार्च को विजेताओं की घोषणा करेंगे।


आज ये होंगे इवेंट
एक मार्च को फिर घोड़ों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद शो जंपिंग इवेंट होगा। इसके बाद 2 मार्च को कोर्स ओपन ऑफ वन स्टार एंड टू स्टार इवेंट होंगे। 3 मार्च को जंप टू स्टार एवं वन स्टार इवेंट होंगे। 4 मार्च को क्रॉस कंट्री टू स्टार, क्रॉस कंट्री वन स्टार होगी। 5 मार्च को शो जंपिंग वन स्टार और शो जंपिंग टू स्टार होगा। इसके बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी से प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। कर्नल राजीव दहिया ने सभी प्रतिभागियों को क्रास कंट्री के रूट के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed