फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Highway lit up with lights

Meerut News: रोशनी से जगमगा उठा राष्ट्रीय राजमार्ग, लगीं लाइटें

Mon, 10 Jul 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 10 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
National Highway lit up with lights
खबर का असर। अमर उजाला में खबर छपने के बाद रेहड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलती लाइटें।
बिजनौर, रेहड़। क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे खंभों पर लाइटें लग गई। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग रोशनी से जगमगा उठा। लाइटें लगने के बाद सड़क से गुजर रहे जंगली जानवरों का पता चल सकेगा। कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन किया गया। जिसके चलते अब इसी मार्ग से रोडवेज बसें मुरादाबाद जाएंगी।
विज्ञापन

राजमार्ग से सटे गांवों में इस समय गुलदार व बाघ की चहलकदमी है। क्षेत्र के कई लाेगों को हमला कर घायल भी किया है। कुमाऊं व उत्तर प्रदेश के कई जिलों के कांवड़िए यहीं से रात में निकलते हैं। रात में सड़क पर आवारा पशु डेरा जमा लेते हैं। ऐसे में हादसा होने की आशंका थी। अमर उजाला के दो जुलाई के अंक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना लाइट लगे खंभों को लेकर समाचार प्रकाशित किया गया था। अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइट की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण शिवचरण तोमर, चेतराम तोमर, रुद्राक्ष भारद्वाज, आशीष कौशिक, उपेंद्र शर्मा आदि का कहना है कि विभाग ने आधी अधूरी लाइटें जलाकर केवल खानापूर्ति की है। जबकि पहले कई जगह टूट चुके पोल की जगह नए पोल लगाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed