फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   national highway incomplete

मटौर गांव में र्हाइवे की जमीन पर बनवा दिए शौचालय,

Mon, 08 Jul 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
national highway incomplete
दौराला। गांव मटौर में स्वच्छता अभियान के तहत एनएच 58 की जमीन शौचालय निर्माण कराने के साथ विभिन्न स्थानों पर लाखों रुपये की लागत से इंटरलाकिंग टाइल्स का निर्माण कराया गया है। वहीं, सफाई के नाम पर लाखों रुपये मिलने के बाद भी पंचायतघर के सामने गंदगी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

मटौर गांव के लोग सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रहे हैं। गांव में एनएच 58 के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहीत भूमि सर्विस रोड का निर्माण चल रहा है। उस पर ग्राम प्रधान ने रास्तों का निर्माण करा दिया है। एनएच 58 किनारे बने शौचालयों पर लटके ताले सरकारी धन के दुरुपयोग की कहानी बंया कर रहे हैं। शासन से स्वच्छता को लेकर लाखों रुपये मिलने के बाद भी गांव के चारों और गंदगी पसरी हुई है। ग्राम पंचायतघर के सामने गंदगी के ढेर लगे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों का पंचायत भवन के सामने से गुजरना दुश्वार हो रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर गांव में विकास कार्यों की जांच कराने मांग की है।
विज्ञापन

शौचालयों का नहीं हो रहा इस्तेमाल
हाईवे किनारे शौचालय निर्माण होने से ग्रामीण इनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। अधिकतर शौचालयों पर ताले लटके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि ये शौचालय उनके घरों में बने होते तो इस्तेमाल में आते, लेकिन हाईवे दहशत के चलते इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी धन का दुरूप्रयोग
हाईवे पर मटौर गांव में सरकारी धन के दुरुपयोग के साथ अन्य गांवों में शौचालयों के निर्माण के नाम पर जमकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। ग्रामीणों की माने तो मटौर के अतिरिक्त हाईवे किनारे वलीदपुर, कनौड़ा व दशरथपुर आदि गांवों में भी एनएचएआई द्वारा अधिग्रहीत भूमि पर ग्राम प्रधानों द्वारा शौचालयों का निर्माण कराकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।

वर्जन
हाईवे की जमीन पर शौचालय निर्माण सरकारी धन का गलत इस्तेमला है। कई जगह ये शिकायत मिली हैं। ग्राम प्रधानों को पहले भी बताया गया था। हाईवे किनारे शौचालय निर्माण की सूची बनाकर अधिकारियों को दे दी गई है। जंाच कर कार्रवाई की जाएगी। -किरणपाल सिंह, एडीओ पंचायत दौराला ब्लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed