{"_id":"22ddca49d30a6f951a9bf2d0be1eda0c","slug":"national-archery-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय तीरंदाजी में राजस्थान चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय तीरंदाजी में राजस्थान चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 16 Oct 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के कंपाउंड इवेंट में राजस्थान ने सबसे ज्यादा पदक हासिल कर बादशाहत का ताज पहन लिया। टीम ने चारों इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर कुल 5 पदक जीतें। जिसमें दो स्वर्ण पदक जीतें। 5 पदक की बदौलत टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर पायदान पर है।
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बुधवार से शुरू हुई 36वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का कंपाउंड इवेंट बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। हालांकि राजस्थान टीम ने पहले दिन क्वालीफाई और रैंकिंग मैच में एक ही पदक हासिल किया। टीम की महिला वर्ग में स्वाति ने 720 में से 686 अंक हासिल कर रजत पदक जीता।
विज्ञापन
पुरुष व महिला वर्ग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ 16 टीमों में जगह बना ली। पुरुष वर्ग में चारों तीरंदाजों ने अपने तीरों की धार तेज करते हुए छठा स्थान हासिल किया। वहीं महिला टीम चौथे स्थान पर रही। शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए टीम ने दूसरे दिन हुए तीन इवेंट में 4 पदक जीतकर सभी टीमों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग के कंपाउंड व्यक्तिगत ओलंपिक इवेंट में राजस्थान के दो तीरंदाज रजत चौहान और सर्वेश पारिक ने अचूक निशाना साधते हुए टॉप तीन तीरंदाजों में जगह बनाई। इसमें से रजत चौहान ने स्वर्ण, सर्वेश पारिक ने कांस्य पदक जीते। इस मुकाबले में रजत और सर्वेश का मुकाबला क्वालीफाई मैच के स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा से हुआ। मिक्स इवेंट में राजस्थान के स्वामी और सर्वेश पारिक ने रजत पदक हासिल किया।
टीम इवेंट के पुरुष वर्ग में राजस्थान के तीरंदाजों ने स्वर्ण पदक पर अचूक निशाना साधा। राजस्थान पुरुष वर्ग के तीरंदाज रजत चौहान, सर्वेश पारिक, अजय सिंह और महिला वर्ग में स्वाति दीपमाला ने शानदार प्रदर्शन किया। अंक तालिका में कुल 9 टीमों ने जगह बनाई है। जिसमें से राजस्थान के पीछे मणिपुर और दिल्ली की टीमों ने तीन- तीन पदक ही जीते हैं। इसके अलावा राजस्थान के अलावा पीएसपीबी की टीम ही दो स्वर्ण पदक जीत सकी है। वहीं, राजस्थान के साथ दिल्ली ने ही दो रजत पदक हासिल किए है।
राजस्थान के दो तीरंदाज खेलेंगे एशियन चैंपियनशिप
बैंकाक में 1 से 8 नवंबर तक एशियन चैंपियनशिप होगी। इसमें राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करनेवाले राजस्थान के रजत चौहान और सर्वेश पारिक एशियन चैंपियनशिप खेलेंगे। दिल्ली के अभिषेक भी चैंपियनशिप के लिए चयनित तीरंदाजों में है। इन तीनों तीरंदाजों के बीच ही राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का कंपाउंड व्यक्तिगत ओलंपिक इवेंट हुआ था।
ओलंपियन डोला बेनर्जी ने भी देखा मैच
ओलंपियन डोला बेनर्जी बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंच गई। उन्होंने कंपाउंड इवेंट के मैच भी देखे। बेंगलूर की डोला ने कहा कि शनिवार से होने वाली रिकर्व इवेंट की तैयारियां पूरी है और मेरठ में पदक जीतने के उद्देश्य से ही आई है। 2010 में हुए कामनवेल्थ गेम में पदक जीतने वाली डोला ने कहा कि कंपाउंड में तीरंदाजों ने अच्छे खेल का परिचय दिया है।