फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nation is built through sacrifice and penance: Rajesh Sethi

त्याग, तपस्या से होता है राष्ट्र का निर्माण : राजेश सेठी

Sun, 09 Nov 2025 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Nation is built through sacrifice and penance: Rajesh Sethi
- आर्य समाज थापर नगर में हुआ सत्संग का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। थापरनगर स्थित आर्य समाज में रविवारीय सत्संग में राष्ट्र निर्माण के सूत्र विषय पर राजेश सेठी ने व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का निर्माण केवल निर्धारित भूमि खंड से नहीं होता है। बलिदानी सुख के रहस्य को जानते हैं। त्याग और तपस्या से राष्ट्र का निर्माण होता है।
उन्होंने कहा कि भारत का निर्माण वैदिक विचारकों के वेद ज्ञान और संस्कृत भाषा से हुआ। हमारी संस्कृति भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों से संवर्धित है। इस शक्ति से भारत विश्व गुरु बना। मध्यकालीन पतन के बाद महर्षि दयानंद से प्रेरित श्याम कृष्ण वर्मा, रामप्रसाद बिस्मिल, वीर सावरकर, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह जैसे बलिदानियों ने स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया। जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद और अस्पृश्यता राष्ट्र की अखंडता में बाधक हैं। इनका विरोध आवश्यक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रीति सेठी, चांद ग्रोवर, ऋचा सेठी, सुमन आनंद, विमल मरवाह, शिव कुमार भसीन, धर्मवीर ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ संपन्न हुआ। यजमान विजय कुमार बंसल रहे। संचालन मंत्री मनीष शर्मा ने किया। इस अवसर पर करुणा सागर बाली, धर्मवीर, संजय मदान, विकास शर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, आशीष सेठी, राकेश ओबराय, अजय गुप्ता, विक्रम सौंधी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण के साथ दी आहुतियां
मेरठ। आर्य समाज साकेत में वेद प्रचार सप्ताह के तहत यज्ञ कराया गया। वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच आहुतियां दी गईं। स्वामी शरणानंद परिव्राजक ने व्याख्यान किया। यजमान आभा अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, निशा, ममता, जयवीर पंवार रहे। यजमानों को ऋषि दयानंद का चित्र और वैदिक साहित्य भेंट किया गया। भजनों में उपदेश योगेश दत्त आर्य जी ने प्रभु क्या महान है, शुभ अशुभ कर्मों का फल आदि भजन प्रस्तुत किए गए। स्वामी शरणानंद ने यजुर्वेद के आधार पर कहा कि ईश्वर ही जगत का स्वामी है। त्यागपूर्वक भोग करो और लोभ, लालच को त्यागो। अध्यक्षता राजेश सेठी ने की। संचालन बलराम चौधरी ने किया। कार्यक्रम में स्वामी चंद्र देव, धर्मपाल शास्त्री, गंगाराम, किशन लाल कुशवाहा, मुरारी लाल, यशपाल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, राजपाल सिंह, अशोक कुमार रहे। ब्यूरो

राष्ट्र रक्षा यज्ञ कराया
मेरठ। आर्य समाज मंदिर बुढ़ाना द्वार में 72वां राष्ट्र रक्षा यज्ञ राजेंद्र शास्त्री ने संपन्न कराया। यजमान प्रणव रस्तोगी रहे। गंगा स्नान, गुरु नानक देव की जयंती पर कार्यक्रम आधारित रहे। अध्यक्षता प्रणव रस्तोगी ने की। सर्वप्रथम राष्ट्रीय गान के रूप में वंदे मातरम गीत मनोरमा रस्तोगी ने प्रस्तुत किया। प्रणव रस्तोगी ने बताया कि गीत का महत्व बताया। संचालन मंत्री संजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सोम प्रकाश रस्तौगी, विजय आर्य, मनोज प्रजापति, नरेश गुप्ता, गीता बंसल, आभा त्यागी रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed