फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nasreen murder case: The accused absconded after locking the house

नसरीन हत्याकांड: घर पर ताला लगाकर फरार हुए हत्यारोपी

Wed, 07 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Nasreen murder case: The accused absconded after locking the house
नसरीन हत्याकांड : घर पर ताला लगाकर फरार हुए आरोपी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट में विदेशी प्रेमिका से शादी के चक्कर में पत्नी नसरीन की हत्या में आरोपी पति आमिर सहित अन्य आरोपी अपने घरों और दुकानों पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी गिरफ्त में नहीं आए। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले शफीकुद्दीन ने डीएम दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिलकर हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने बताया था कि दामाद आमिर, सास, ससुर, जेठ समेत पांच लोगों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी थी। उसे ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और आमिर के विदेशी महिला से संबंध थे। वह उससे शादी करना चाहता था। पिता की गुहार पर डीएम की अनुमति के बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया था। इसमें गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। अब पुलिस पति आमिर , सास जकरून, ससुर जान मोहम्मद, जेठ नदीम और फिरोज की तलाश में गई थी, लेकिन आरोपी इससे पहले ही फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed