{"_id":"63ea9b7cb68ca7d13409fe80","slug":"nasreen-murder-case-police-is-not-arresting-mother-in-law-and-father-in-law-meerut-news-c-14-1-117322-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसरीन हत्याकांड : सास-ससुर को पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार, पिता ने अधिकारियों से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसरीन हत्याकांड : सास-ससुर को पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार, पिता ने अधिकारियों से लगाई गुहार
Tue, 14 Feb 2023 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:50 AM IST
सार
लिसाड़ीगेट के नसरीन हत्याकांड में ढाई महीने से फरार चल रहे सास जबरुन व ससुर जान मोहम्मद की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को पिता सफीकउद्दीन ने एडीजी जोन के दफ्तर में गिरफ्तारी के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ीगेट के नसरीन हत्याकांड में ढाई महीने से फरार चल रहे सास जबरुन व ससुर जान मोहम्मद की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को पिता सफीकउद्दीन ने एडीजी जोन के दफ्तर में गिरफ्तारी के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि ढाई महीने बीतने पर भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और समझौते का दबाव बना रहे हैं।
पुलिस इस मामले में तीन आरोपी पति आमिर और दो जेठ नदीम व फिरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पिता ने बताया कि पांच दिसंबर को उसकी बेटी नसरीन की दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी सास व ससुर को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं। पुलिस पर साठगांठ करने का आरोप लगाया। एडीजी राजीव सभरवाल ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने के आदेश दिए।