फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nasha mukti kendra

नशा मुक्ति केंद्र से छह मरीज फरार

Fri, 09 Sep 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 09 Sep 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
nasha mukti kendra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 शताब्दीनगर स्थित आदि नशा मुक्ति केंद्र से छह मरीज कर्मचारी और केंद्र संचालक की पिटाई कर फरार हो गए। दूसरे मरीजों ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। संचालक ने थाना परतापुर पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह करीब 7:20 बजे की है। जिसका पता बृहस्पतिवार को थाने पर तहरीर देने के बाद चला। केंद्र संचालक केवल सिंह ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि शताब्दीनगर स्थित आदि नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पर नशे के मरीजों को भर्ती कर उनका आधुनिक पद्धति से इलाज किया जाता है। केंद्र में एक दर्जन से ज्यादा ऐसे मरीज भर्ती हैं, जिनका शराब और अन्य नशीले पदार्थों की लत छुड़ाने का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कर्मचारी ओमवीर ने जब सफाई करने के लिए मरीजों का वार्ड खोला तो छह मरीजों ने एक साथ ओमवीर पर हमला बोल दिया। ये मरीज ओमवीर को सीढ़ियों पर धक्का देकर बाहर की तरफ भागने लगे। कर्मचारी का शोर सुनकर केवल सिंह दूसरे मरीजों के साथ वहां पहुंचे तो भाग रहे हाथापाई करने के बाद ईंट व पत्थर बरसाने शुरू कर दिये। जिसमें एक मरीज को काफी चोट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में फरार मरीजों की तलाश की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। केंद्र संचालक के अनुसार फरार होने वाले मरीज रवि पुत्र सीताराम निवासी सिंहपुरा कुरुक्षेत्र हरियाणा, अमित पुत्र भंवर सिंह निवासी भगवती कुंज मेरठ, अमन पुत्र पंकज निवासी बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर, राहुल गोयल पुत्र अरविंद गोयल निवासी सुभाषनगर मेरठ, मनोज पुत्र संगमलाल निवासी शास्त्रीनगर गाजियाबाद और कुनाल पुत्र राजू निवासी मवाना मेरठ हैं। एसओ परतापुर रण सिंह का कहना है कि फरार मरीजों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed