{"_id":"650578cf3621d8eb6d0821d3","slug":"narrowly-saved-life-due-to-low-oxygen-level-in-meerut-district-hospital-condition-of-12-patients-deteriorate-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बची जान: मेरठ जिला अस्पताल में ऑक्सीजन लेवल कम होने से 12 मरीजों की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल-बाल बची जान: मेरठ जिला अस्पताल में ऑक्सीजन लेवल कम होने से 12 मरीजों की हालत बिगड़ी, मचा हड़कंप
Sat, 16 Sep 2023 03:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 16 Sep 2023 03:17 PM IST
सार
मेरठ जिला अस्पताल में भर्ती 12 टीबी मरीजों का आक्सीजन लेवल कम होने से हालत बिगड़ गई। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि टीबी मरीजों को नया इंजेक्शन दिया गया था।
विज्ञापन
एमआरआई यूनिट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला अस्पताल में भर्ती 12 टीबी मरीजों का आक्सीजन लेवल कम होने से हालत बिगड़ गई। तीमारदारों ने मरीज की बिगड़ी हालत को देखते हंगामा किया। 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया, जिसके बाद मरीजों की हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन
मरीजों के तीमारदारों ने बताया टीबी वार्ड में रात में मरीजों को कोई इंजेक्शन दिया गया था। उस इंजेक्शन को लगाने के बाद ही मरीजों की हालत बिगड़ी है। मरीजों की सांसें फूलने लगीं। नौ मरीज़ टीबी वार्ड में और तीन मरीज़ अभी इमरजेंसी में भर्ती हैं।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि टीबी मरीजों को नया इंजेक्शन दिया गया था। शायद उसके कारण ऐसा हुआ, लेकिन सभी मरीजों की हालत पर काबू पाया जा चुका है। सब ठीक हैं। मरीजों ने बताया कि इंजेक्शन लगा था। इसके बाद तबीयत बिगड़ गई थी। अब ठीक हैं।
विज्ञापन