फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Narrated the martyrdom of Hazrat Qasim

हजरत कासिम की शहादत बयां की

Fri, 04 Jul 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Narrated the martyrdom of Hazrat Qasim
मेरठ..कंवलजीत..राम बाग कालोनी स्थित सैयद बाकिर जै़दी के अज़ाखाने से अलम-ए-मुबारक हजरत अब्बास, या
मेरठ। मोहर्रम की सातवीं तारीख हजरत इमाम हसन के बेटे हजरत कासिम की शहादत से जुड़ी है। बृहस्पतिवार को जैदी फार्म, राम बाग कालोनी, लोहिया नगर में मजलिसों में हजरत कासिम की शहादत बयां की गई। शबीह-ए-ताबूत, मेहंदी हजरत कासिम निकाली गईं और जुलूसों में अलम-ए-मुबारक बरामद हुए।
विज्ञापन


राम बाग कालोनी स्थित सैयद बाकिर जैदी के अजाखाने से अलम-ए-मुबारक हजरत अब्बास, या हुसैन या अब्बास की सदाओं के बीच बरामद हुआ। पूर्व में मौलाना अम्मार हैदर रिज़वी ने मजलिस में कहा कि हजरत इमाम हुसैन के उसूलों, सब्र और किरदार पर अमल करके ही दुनिया में अमन कायम किया जा सकता है। जुलूस में जावेद रजा, अर्शी नकवी, अयाज हुसैन, मौ. हसन बबलू, शाह नवाज, नजर मौहम्मद, हसन बबलू, राजा मन्नू आदि ने नौहे पढ़े।
विज्ञापन

जुलूस जैदी फार्म, कौमी एकता मार्ग, शाहजलाल हाॅल के सामने से गुजरता हुआ पंजेतनी इमामबारगाह जैदी सोसायटी पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के प्रबंधक बाकिर जैदी, डॉ. रेहान जैदी, सगीर जैदी और सुहैल जैदी रहे। हाजी खुर्शीद जैदी, हैदर ताजपुरी, हाजी अंजुम जैदी, अली हैदर रिजवी, शहजाद जैदी, शबीह-उल-हसन, हैदर अब्बास सहित बड़ी संख्या में हुसैनी सोगवार शरीक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शहर में छत्ता अली रजा से शाम छह बजे जुलजनाह का जुलूस अली हैदर चांद के अजाखाने से बरामद होकर वैली बाजार से गुजरता हुआ मंसबिया घंटाघर पहुंच कर संपन्न हुआ। जुलुस के प्रबंधक चांद मियां व अंजुमन इमामिया रहे। जुलूस में विभिन्न अंजुमनों के नौहेख्वानों व रजाकारों ने नौहेख्वानी की। लोहिया नगर में एल-ब्लाक स्थित नियाज़ फात्मा के अजाखाने से जुलजनाह का जुलूस तीन बजे बरामद होकर इमाम बारगाह अबू तालिब के-ब्लाॅक पहुंचकर संपन्न हुआ। इसमें अन्जुमन जुल्फिकारे हैदरी के नौहेख्वानों ने दर्दभरे नौहे पढ़े। मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने बताया कि आठ मोहर्रम को भी विभिन्न स्थानों से जुलूस निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed