फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Naresh Tikait reached to persuade Khap Chaudhary by Forgetting grievances for the Kisan Mahapanchayat

किसान महापंचायत के लिए गिले-शिकवे भुलाकर खाप चौधरी को मनाने पहुंचे नरेश टिकैत

Fri, 27 Aug 2021 09:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Aug 2021 09:54 AM IST
सार

पांच सितंबर की मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर राजेंद्र सिंह मलिक का कहना है कि वह पांच सितंबर की किसान महापंचायत का विरोध नहीं करेेंगे। मगर वह पांच सितंबर की महापंचायत में मुजफ्फरनगर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
Naresh Tikait reached to persuade Khap Chaudhary by Forgetting grievances for the Kisan Mahapanchayat
naresh tikait - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच सितंबर की मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए चौधरी नरेश टिकैत गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक को मनाने के लिए शामली के लिसाढ़ गांव में पहुंच गए। उनसे मुलाकात कर टिकैत ने कहा कि पांच सितंबर की किसान महापंचायत में आओगे ठीक है, नहीं आओगे, कोई बात नहीं, मगर पांच सितंबर की मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत का विरोध मत करना। वहीं राजेंद्र सिंह मलिक का कहना है कि वह किसान महापंचायत का विरोध नहीं करेेंगे, लेकिन वह पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन

 
गठवाला खाप को पंचायत में शामिल होने और मनमुटाव खत्म करने के चौधरी नरेश टिकैत बृहस्पतिवार शाम लिसाढ़ गांव में गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक घर मुलाकात की। 40 मिनट की मुलाकात में दो खाप चौधरियों ने आपस के गिल्ले शिकवे दूर करने पर चर्चा की।
विज्ञापन


चौधरी राजेंद्र मलिक ने बताया कि सिसौली में भाजपा विधायक उमेश मलिक की कार के ऊपर हमले के बाद दोनो पक्षों में फैसला करने के लिए चौधरी नरेश टिकैत से अनुरोध किया था। टिकैत ने मध्यस्था करने वाले कुछ लोगों से उन्हें कहला वाया था कि वह लिसाढ़ आना चाहते हैं। लिसाढ़ पहुंचकर चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि वह बुलावे पर लिसाढ़ पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत में भारी संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया। राजेंद्र सिंह मलिक का कहना है कि वह पांच सितंबर की किसान महापंचायत का विरोध नहीं करेेंगे। मगर वह पांच सितंबर की महापंचायत में मुजफ्फरनगर नहीं जाएंगे। नरेश टिकैत ने कहा कि गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक के चाचा देवी सिंह के निधन पर गांव गए थे।


गाजीपुर बॉर्डर के लिए चरण सिंह से जिम्मेदारी वापस ली
गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने बताया कि लिसाढ़ गांव से गाजीपुर बॉर्डर पर चौधरी चरण सिंह को गठवाला खाप की जिम्मेदारी देकर भेजा था। चौधरी चरण सिंह परिवार का है। अब वह जिम्मेदारी चौधरी चरण सिंह से लेकर अपने आप खुद निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed