फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Narendra Sharma Memorial Cricket Tournament from March 6, 16 teams to participate

Meerut News: नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 6 मार्च से, 16 टीम करेंगी प्रतिभाग

Sat, 07 Feb 2026 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Narendra Sharma Memorial Cricket Tournament from March 6, 16 teams to participate
नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर जानकारी देते आयोजक
मेरठ। नरेंद्र शर्मा मेमोरियल मिक्स काॅरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 6 मार्च से आईआईएमटी गंगानगर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर किया जाएगा। टूर्नामेंट में 16 टीम प्रतिभाग करेंगी। इसमें विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी आयोजक राजीव शर्मा, सतीश शर्मा, सीएस चौहान और रितिक शर्मा ने शुक्रवार को बेगमब्रिज रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि नरेन्द्र शर्मा को खेलों के प्रति विशेष लगाव था। उनके सम्मान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह एक ओपन टूनार्मेंट होगा। इसमें शहर के कई बड़े खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकेंगे। आयु सीमा 24 वर्ष से अधिक रखी गई है। टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लेंगी। सभी टीम रंगीन पोशाक में मैच खेलेंगी। प्रयास रहेगा कि सेमीफाइनल और फाइनल मैच डे-नाइट होगा। क्रिएशन स्पोर्ट्स के सीएस चौहान ने बताया कि उपविजेता को 71 हजार रुपये व सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 21-21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलवा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज आदि खिलाड़ियों को भी विशेष उपहार देकर दिया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजन में हरमिलाप स्पोर्ट्स, स्टीयर्स एग्रो लिमिटेड, फिजा हेल्थकेयर इंडिया, क्लाइड ग्लोबल दुबई, सीएस चौहान स्पोर्ट्स, रेड रॉक स्पोर्ट्स भी योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed