फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   narendra modi ke achhe din jane wale hai

रालोद के जनसंवाद में बोले अजित सिंह, कहा नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन जाने वाले हैं

Tue, 16 Oct 2018 01:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 16 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
narendra modi ke achhe din jane wale hai
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
मोदीपुरम/ दौराला (मेरठ)। रालोद सुप्रीमो अजित सिंह ने कहा कि मैं जब तक भाजपा को दफना नहीं लूंगा, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा। अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन खत्म होने वाले हैं। अब किसान जल्द ही दिल्ली कूच करेंगे और दिल्ली पर कब्जा करेंगे।
विज्ञापन


आवारा गाय, बछड़ों ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है और आरएसएस के लोगों को इन्हें संभालना चाहिए। दौराला में सोमवार को एन-एच 58 पर रालोद के जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने आए छोटे चौधरी अजित सिंह अपने आक्रामक तेवर में दिखे। जन संवाद कार्यक्रम में भीड़ को देख अजित सिंह गदगद हो गए।
विज्ञापन


उन्होंनेे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सरकार चलाने वाले संगठन आरएसएस की मानसिकता हमेशा किसान विरोधी रही है। आजादी के बाद आज देश में ऐसा माहौल बना दिया गया कि नरेंद्र मोदी के अलावा कोई प्रधानमंत्री ईमानदार नहीं है, लेकिन राफेल डील में इस बार मोदी फंस गए हैं और बचने वाले नहीं हैं। पूरे देश को पता है कि इसमें कितनी बड़ी डील हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंच पर जहां किसानों के दर्द को बया किया, वहीं भाजपा पर जमकर कटाक्ष किए। छोटे चौधरीसिंह ने मोदी पर तंज करते हुए कहा कि आजादी के बाद मोदी के रूप में सबसे झूठा प्रधानमंत्री देश को मिला है। अब मोदी के झूठे जुमले को सुनकर जनता ने टीवी भी देखना बंद कर दिया है। मुजफ्फरनगर दंगे में जाट-मुस्लिम को आपस में भिड़ाकर भाजपा ने देश में सरकार बनाई थी। लेकिन मुजफरनगर से ही भाजपा का खात्मा होगा। जो गाय की रक्षा की बात करते हैं, उनके पास एक भी गाय नहीं मिलेगी। मुसलमानों को पाकिस्तान भेजने का डर दिखाकर मोदी सत्ता में आए थे। तीन तलाक की बात देश के प्रधानमंत्री करते हैं और अपनी पत्नी को आज तक तलाक नहीं दिया है।

कैराना ने देश की राजनीति में बदलाव लाया है। इसलिए भाईचारा बनाओ और भाजपा को सत्ता से भगाओ। गरीबों को रोजगार न मिलने के कारण आज देश और प्रदेश में क्राइम बढ़ रहा है। डॉलर का दाम 75 रुपये हो गया है। पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि से किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। इसलिए इस बार किसान दिल्ली की ओर कूच करेगा और दिल्ली पर कब्जा करेगा।  

ये  रहे कार्यक्रम में मौजूद  
इस दौरान
रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सोहराब ग्यास एडवोकेट, पूर्व मंत्री डा. मेराजुदीन, जिलाध्यक्ष राहुल देव, पूर्व जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह, राममेहर गुर्जर, संगठन प्रभारी डा. राजकुमार सांगवान, ब्रहमपाल सिंह तोमर, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, संदीप राठी, वीरपाल सिंह पूर्व विधायक, सीपी सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री संजय चौधरी, जिला महासचिव संजय पनवाड़ी, भूरा चिंदौड़ी, बलराज सिंह, पदमेंद्र सिंह मिठेपुर, डायरेक्टर सुबोध त्यागी, कमलजीत गुर्जर, सुभाष गौड़, चौधरी बब्बल दौरालिया आदि मौजूद रहे।  

अजित का विभिन्न बिरादरी के लोगों से संवाद  
चौधरी अजित सिंह ने विभिन्न बिरादरी के डेलीगेशन से जनसंवाद किया। मुस्लिम, त्यागी, ठाकुर, ब्राह्राण, गुर्जर समाज के विभिन्न लोगों से पार्टी को लेकर विचार-विमर्श किया। सभी ने चौधरी अजित सिंह को मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ाने की बात रखी। सभा में भी चौधरी अजित सिंह के समक्ष लोगों ने मुजफरनगर से चुनाव लड़ने का आहवान किया। हालांकि चौधरी अजित सिंह बातों ही बातों में संकेत दे गए, लेकिन खुलकर चुनाव लड़ने की बात नहीं की है। वे लोकसभा चुनाव को देखते हुए लगातार दौरे कर रहे हैं और दो दिन से मेरठ में हैं।  

सभी राजनैतिक दलों के लोग हुए शामिल
मोदीपुरम। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह के स्वागत में जाट बिरादरी के अलावा मुस्लिम एवं अन्य बिरादरियों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। हालांकि इन बिरादरियों के लोग विभिन्न राजनैतिक दलों में शामिल हैं। लेकिन उसके बाद भी चौधरी अजित सिंह के जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। चौधरी अजित सिंह के स्वागत में भी युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। टोल प्लाजा से युवा खुली जीप में चौधरी अजित सिंह को बैठाकर कार्यक्रम स्थल तक  ले गए। भीड़ होने के कारण चौधरी अजित सिंह को कंधों पर कार्यकर्ताओं ने बैठा लिया और मंच तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed