फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Narada's disillusionment and Ravana's birth leela were staged.

Meerut News: नारद मोह भंग और रावण जन्म लीला का मंचन किया

Fri, 19 Sep 2025 06:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
Narada's disillusionment and Ravana's birth leela were staged.
- सूरजकुंड बाबा मनोहरनाथ मंदिर में शुरू हुई रामलीला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर में शुक्रवार रात रामलीला का मंचन शुरू किया गया। मथुरा से आए गणेश मित्र मंडल के कलाकारों ने महामंडलेश्वर निलिमानंद, विवेक वाजपेयी, आलोक भटनागर, मनोज गुप्ता, नरेश गुप्ता ने आरती की। रामलीला में कलाकारों ने पहले दिन नारद मोह भंग और रावण जन्म लीला का बहुत ही सुंदर ढंग से मंचन किया।
रामलीला में दिखाया गया कि भगवान विष्णु के परम भक्तों में नारद जी भी हैं। एक बार तप और ज्ञान पर नारद मुनि को अभिमान हो गया। वे सोचने लगे कि वे मोह माया से मुक्त हैं। भगवान विष्णु ने उनकी इस भ्रांति को दूर करने के लिए खेल रचा। विष्णु भगवान ने नारद मुनि को एक सुंदर नगरी दिखाई। राजकुमारी विश्व मोहिनी के साथ नारद मुनि का विवाह तय हुआ। नारद मुनि ने भगवान से सुंदर रूप मांगा, लेकिन विष्णु ने उन्हें वानर रूप में बदल दिया। विश्वमोहिनी तब नारद को देखकर हंसी और विवाह का प्रस्ताव ठुकरा दिया। क्रोधित नारद मुनि ने विष्णु भगवान को श्राप देना चाहा तो भगवान ने उन्हें पूरी बात बताई। नारद मुनि को अपने अभिमान की जानकारी हुई और उन्होंने भगवान से क्षमा मांगी।
विज्ञापन

इसके बाद रावण जन्म के प्रसंग में कलाकारों ने दिखाया कि रावण का जन्म ऋषि विश्वश्रवा और राक्षसी कैकसी के पुत्र के रूप में हुआ। विश्रवा महान तपस्वी थे। कैकसी ने उनके साथ विवाह कर राक्षस कुल को शक्तिशाली बनाना चाहा। रावण ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव से वरदान प्राप्त किया। वरदान प्राप्त कर वह अजेय योद्धा बना। रावण के अहंकार और अधर्म ने उसे श्रीराम का शत्रु बना दिया। विवेक वाजपेयी ने बताया कि शनिवार को हनुमान जन्म और श्रीराम जन्म का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed