फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nangla Sahu's Zainab won silver medal in Para Asian Games

Meerut News: नंगला साहू की जैनब ने पैरा एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

Wed, 25 Oct 2023 09:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 09:40 PM IST
विज्ञापन
Nangla Sahu's Zainab won silver medal in Para Asian Games
61 किलो भार वर्ग में उठाया 85 किग्रा वजन, मां रूबीना और पिता आदिल की दुआएं आईं काम
विज्ञापन


अब तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दस से अधिक मेडल जीत चुकी हैं जैनब
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। यह पंक्तियां पैरा पावर लिफ्टर जैनब खातून के ऊपर सटीक बैठती है। उन्होंने चीन में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 61 किग्रा भार वर्ग में 85 किग्रा वजन उठाकर देश के लिए रजत पदक जीता। जैनब उत्तर प्रदेश से इकलौती पैरा महिला पावर लिफ्टर हैं। उनकी इस कामयाबी पर गांव नंगला साहू से लेकर देशभर में खुशी का माहौल है।
जैनब ने बुधवार को पहले प्रयास में 79 किग्रा, दूसरे में 82 और तीसरे प्रयास में 85 किग्रा भार उठाकर देश के लिए रजत पदक जीता। उन्हें फेडरेशन के चीफ कोच जेपी सिंह, कोच तनवीर ने बधाई दी। जैनब ने कामयाबी का श्रेय चीफ कोच जेपी सिंह, पिता मोहम्मद आदिल, वर्तमान कोच तनवीर लोगानी, शुरुआती दिनों में उन्हें प्रशिक्षण देने वाले गौरव, प्रफुल्ल त्यागी आदि को दिया। जैनब ने कहा कि उन्हें यहां तक पहुंचाने वालों में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, जिलाधिकारी दीपक मीणा, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, किठौर विधायक शाहिद मंजूर का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

बकौल जैनब मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ ने खेलों को बढ़ावा दिया, जिसके चलते उनका यह सपना पूरा हो पाया। उन्होंने सरकार से भी उम्मीद जताई है कि उन्हें इसका लाभ भी मिलेगा। इस कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता और सचिव सतीश शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पदक जीत चुकी हैं जैनब
इससे पहले जैनब मार्च 2021, 22 और 23 में भी स्टेट चैंपियनशिप में तीन गोल्ड प्राप्त कर चुकी हैं। 2022 में कोलकाता में हुए नेशनल में भी जैनब ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। दिसंबर 2022 में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक प्राप्त किया। दो माह पूर्व दुबई में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने 82 किग्रा भार उठाकर एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई किया था।


आर्थिक तंगी के चलते नहीं कर पाईं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
जैनब खातून आज अन्य खिलाड़ियों के लिए मिसाल बन गई हैं। वह आर्थिक तंगी के चलते प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर सकी थीं। दो बार सरकारी नौकरी के लिए प्रयास किया, लेकिन नंबर नहीं आया। इसके बाद उन्होंने खेलों में किस्मत आजमाई। जैनब ने बताया कि उन्होंने शोभित विवि से बीए करने के बाद बीटीसी की तैयारी की। एसबीआई में क्लर्क की नौकरी के लिए भी परीक्षा दी, लेकिन कुछ नंबर कम रहने के कारण परीक्षा पास नहीं कर सकी। इसके बाद आगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च उठाना संभव नहीं हो पाया। उनके पिता नंगला साहू गांव निवासी आदिल मोहम्मद पत्थर लगाने का काम करते हैं। उनकी दो बहनें और दो भाई हैं। बड़े भाई शाहबाज दुबई में गाड़ी चलाते हैं और छोटा अरकम बीपीटी कर रहा है। तीन साल पहले तक सभी की जिम्मेदारी पिता पर ही थी। जैनब ने अपने शिक्षक किला परीक्षितगढ़ निवासी जिम्मी सरदार के कहने पर पावर लिफ्टिंग करने का मन बनाया और कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण शुरू किया। इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त किए।


पिता ने गांव में बांटे लड्डू
जैनब के पिता मोहम्मद आदिल ने कहा कि उनकी बेटी ने देश का नाम रोशन किया है। दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनके एक पैर का ऑपरेशन जयपुर के अस्पताल में हुआ। कुछ हद तक पैर ठीक हुआ। इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण शुरू किया। हाल ही में वह दिल्ली में प्रशिक्षण ले रही थीं। इसके लिए काफी खर्च भी उठाना पड़ा, लेकिन उनकी बेटी ने मेहनत वसूल कर दी। उन्होंने गांव में लड्डू बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed