फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nandoi raped, threatened to discredit by making pornographic videos

ननदोई ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दी बदनाम करने की धमकी

Mon, 15 Feb 2021 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Nandoi raped, threatened to discredit by making pornographic videos
ननदोई ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दी बदनाम करने की धमकी
विज्ञापन

सरधना। सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ननदोई पर अश्लील वीडियो बनाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह तीन दिन पूर्व अपने खेत पर काम करने के लिए गई थी। वह खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही थी, तभी उसका ननदोई भी खेत पर जा पहुंचा। आरोप है कि उसने जबदस्ती करते हुए उसके कपडे़ फाड़ डाले और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को घटना के बारे में कुछ भी बताया तो उसे वह बदनाम कर देगा। महिला का आरोप है कि ननदोई ने उसके साथ बलात्कार भी किया। शनिवार को महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर ननदोई फुकरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ आरपी शाही का कहना है कि तहरीर पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed