फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Namo Bharat and Metro to Run Together in Meerut: Services up to Modipuram Likely to Start This Month

नमो भारत के स्टेशन तैयार: जल्द मोदीपुरम तक एकसाथ दौड़ेंगी रैपिड और मेट्रो, ग्रीन सिग्नल का इंतजार

Tue, 19 Aug 2025 12:08 PM IST
डिंपल सिरोही संकल्प रघुवंशी, अमर उजाला, मेरठ
संकल्प रघुवंशी, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 19 Aug 2025 12:08 PM IST
सार

मेरठ में नमो भारत और मेट्रो ट्रेन का सपना जल्द साकार होने वाला है। ट्रायल रन सराय काले खां से मोदीपुरम तक सफल हो चुका है। अधिकारियों का दावा है कि इसी माह से मोदीपुरम तक संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Namo Bharat and Metro to Run Together in Meerut: Services up to Modipuram Likely to Start This Month
मेरठ में रैपिड और मेट्रो के स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेट्रो के शहर में चलने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। पहले इसे शताब्दीनगर तक और फिर मोदीपुरम तक चलाने की तैयारी थी, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि रैपिड और मेट्रो को मोदीपुरम तक इसी माह चलाया जाएगा। मेरठ साउथ से शताब्दीनगर स्टेशन तक फरवरी से लगातार ट्रायल रन चल रहा है। 27 जून से दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक ट्रायल रन शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


नमो भारत और मेट्रो दोनों के एक साथ संचालन से शहर की तस्वीर बदल जाएगी। नमो भारत के शहर में चार तथा मेट्रो के 13 स्टेशन हैं। भूड़बराल स्थित मेरठ साउथ स्टेशन से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक अभी ट्रेन का संचालन हो रहा है। मेरठ साउथ के बाद शहर में शताब्दीनगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशन हैं। इन सभी स्टेशन पर काम तेजी से चल रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

Namo Bharat and Metro to Run Together in Meerut: Services up to Modipuram Likely to Start This Month
मेरठ में रैपिड और मेट्रो के स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
एनसीआरटीसी के एमडी शलभ गोयल मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक निरीक्षण कर चुके हैं। अफसरों के मुताबिक चीफ ऑफ रेलवे सेफ्टी कमिश्नर (सीआरएस) का भी इंस्पेक्शन कराकर कमियों को दूर किया जा रहा है।

शहर में मेरठ साउथ स्टेशन रैपिड कॉरिडोर का पहला स्टेशन है। अभी स्टेशन पर फिनिशिंग का काम हो रहा है। इसके बाद शॉप्रिक्स मॉल के सामने शताब्दीनगर स्टेशन है। यहां 800 वाहन खड़े करने की क्षमता की पार्किंग बनाई जा रही है। इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर दो प्रवेश-निकास द्वार निर्मित किए गए हैं। सराय काले खां से मोदीपुरम तक 82 किमी. रेलखंड पर सफल ट्रायल रन शुरू हो चुका है। 

Namo Bharat and Metro to Run Together in Meerut: Services up to Modipuram Likely to Start This Month
मेरठ में रैपिड और मेट्रो के स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

रैपिड के ट्रैक पर ही दौड़ेगी, मेट्रो स्टेशनों पर बिजली आपूर्ति शुरू
नमो भारत रैपिड ट्रेन के ट्रैक पर ही मेट्रो ट्रेन भी दौड़ेगी। मेरठ मेट्रो कॉरीडोर 23 किमी. लंबा है। इसमें 18 किमी. का खंड एलिवेटेड और 5 किमी. का खंड भूमिगत है। मेरठ में एलिवेटेड और अंडरग्राउंड दोनों खंड पूरे हो चुके हैं। यहां बिजली आपूर्ति भी शुरू हो चुकी है। दूसरा पावर सब स्टेशन मोदीपुरम में तैयार हो रहा है। 

ये हैं मेट्रो स्टेशन
मेरठ साउथ (एलिवेटेड), परतापुर (एलिवेटेड), रिठानी (एलिवेटेड), शताब्दीनगर (एलिवेटेड), ब्रह्मपुरी (एलिवेटेड), मेरठ सेंट्रल (भूमिगत), भैसाली (भूमिगत), बेगमपुल (भूमिगत), एमईएस कॉलोनी (एलिवेटेड), डौरली (एलिवेटेड), मेरठ नॉर्थ (एलिवेटेड), मोदीपुरम (एलिवेटेड), मोदीपुरम डिपो (धरातल पर) मेट्रो स्टेशन हैं।

ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होंगे ये स्टेशन 
मेरठ में मेरठ साउथ के बाद शताब्दीनगर, बेगमपुल (अंडरग्राउंड) और मोदीपुरम स्टेशनों पर नमो भारत व मेरठ मेट्रो, दोनों की सेवाएं मिलेंगी। इन स्टेशनों को एक प्रमुख ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां से नमो भारत और मेट्रो के अलावा ऑटो, टैक्सी और बस तक की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेरठ में अंडरग्राउंड सेक्शन का पहला स्टेशन फुटबॉल चौक के पास मेरठ सेंट्रल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed