फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Named arrested in assault, stone pelting and firing

Meerut News: मारपीट, पथराव व फायरिंग में नामजद गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2026 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Named arrested in assault, stone pelting and firing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। गांव भैंसा में 28 मई की देर रात दो पक्षों में मारपीट, पथराव व फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद जावेद को गिरफ्तार किया है।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि 28 मई की देर रात जहांगीर उर्फ शेरा के भांजे समद की गांव के ही आतिफ के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। आतिफ की आवाज सुनकर मौके पर गुलफान, सुहैल, रिशद, अदनान, आबिद, फिरोज खान, असद, रिशद, आमिर, दानिश, इकरार व पांच-छह अज्ञात घर से निकल आए और समद के साथ गाली गलौज करने लगे। तभी शोर सुनकर अपने घरों से जहांगीर, तसलीम, साजिद, जावेद, शहनाज़, उवैस, शाहिद व सात-आठ अज्ञात निकल आए और विरोध करने लगे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज, मारपीट व लाठी डंडे चले थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट पत्थर फेंके, गोलियां भी चलाई। इस संबंध में पुलिस की ओर से विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उक्त प्रकरण में नामजद वांछित जावेद को उसके घर से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार, इससे पहले एक पक्ष से आमिर, असद व रिशद और दूसरे पक्ष से तसलीम व समद को गिरफ्तार कर उनका चालान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed