फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Namaz was studying together, the report against the Imam

एक साथ पढ़ रहे थे नमाज, इमाम के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 13 Jun 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Namaz was studying together, the report against the Imam
मेरठ। कस्बा किठौर के एक मदरसे में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए 20 से 25 लोगों ने नमाज पढ़ी। पुलिस ने इमाम से नियमों का पालन करने के लिए कहा तो इमाम ने नियमों का मानने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने इमाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को उप निरीक्षक दिनेश कुमार फोर्स के साथ जुमे की नमाज के दौरान चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि कस्बा स्थित श्यामपुर रोड पर मदरसा इस्लामिया कोसर उल उलूम में 20-25 लोग नमाज पढ़ रहे है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि यहां न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था और ना ही मदरसे को सैनिटाइज किया गया था। इसके अलावा हाथ धोने के लिए वहां साबुन भी नहीं था। उन्होंने नमाज अदा करा रहे इमाम इरफान पुत्र मो. जरीफ निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद कस्बा किठौर को नियमों का पालन करने को कहा। इस पर इमाम ने नियमों को मानने से इनकार कर दिया। उप निरीक्षक ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी थाना प्रभारी को देते हुए नियमों का उल्लंघन करने पर इमाम के खिलाफ आपदा व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराकर मामले की जांच के आदेश दिए है। वहीं इस संबंध में सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि चेकिंग के दौरान मस्जिद में 20 से 25 लोग नियमों का उल्लंघन कर नमाज पढ़ते मिले। इमाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed