संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। अंत्योदय फाउंडेशन क्रिकेट महासंगम के अंतर्गत बुधवार को आयोजित सेकंड राउंड के दूसरे मुकाबले में नालपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खरजाल को नौ रन से पराजित कर प्रतियोगिता के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
खरखौदा के मैदान पर खेले गए मुकाबले में नालपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरजाल की टीम निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी। इस प्रकार नालपुर ने नौ रन से जीत दर्ज कर अगले चरण जगह पक्की कर ली। नालपुर की जीत में आशीष जिंदल का प्रदर्शन निर्णायक रहा। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि ललित त्यागी एवं संजय गुर्जर उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति की ओर से आर्यन त्यागी, अभय त्यागी, अंकुर त्यागी, कुशाग्र, राघव तथा मन्नू सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।