फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nala construction will starts now

सरस्वती लोक मार्ग पर सोमवार से बनना शुरू हो जाएगा नाला

Thu, 19 Aug 2021 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
nala construction will starts now
सरस्वती लोक मार्ग पर सोमवार से बनना शुरू होगा नाला
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड से सरस्वती लोक मार्ग पर नूरनगर पुलिया तक टूटी पड़ी सड़क से छुटकारा मिलने वाला है। यहां सोमवार से नाले का निर्माण शुरू हो जाएगा। वहीं इसी माह सड़क निर्माण भी शुरू करने की तैयारी है। निगम प्रशासन ने ठेकेदार को कार्य आदेश जारी कर दिया है।
सरस्वती लोक मार्ग चार साल से टूटा पड़ा है। मार्ग पर नाला न होने के कारण पानी भी सड़क पर भरता है। इस कारण बारिश के दौरान पूरा मार्ग तालाब बन जाता है। सड़क और नाला निर्माण के लिए शासन से प्रशासन तक गुहार लगाई गई। इसके बाद सड़क निर्माण के लिए एमडीए ने टेंडर छोड़ा वहीं नाला निर्माण की जिम्मेदारी नगर निगम ने ली।
विज्ञापन

दरअसल, सड़क और नाला निर्माण का ठेका छूटे छह माह का समय हो चुका था। अमर उजाला ने इसे मुद्दे को उठाया। अब गेल गैस कंपनी ने नाला निर्माण में आड़े आ रही पाइपलाइन को स्थानांतरित कर दिया। नगर निगम का दावा है कि सोमवार से सरस्वती लोक मार्ग पर नाला निर्माण शुरू हो जाएगा। चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार का कहना है कि ठेकेदार को कार्य आदेश जारी कर दिए गए हैं। नाला निर्माण के साथ साथ एमडीए के ठेकेदार सड़क बनाने का काम शुरू कर देंगे। दो माह के भीतर सड़क और नाला निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed