फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   nakli roadways bus sarako se gaayab

नकली रोडवेज बसें सड़कों से गायब

Sun, 21 Jan 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
nakli roadways bus sarako se gaayab
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली रोड पर दौड़ रहीं नकली रोडवेज बसों पर कार्रवाई के लिए शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान चालक नकली रोडवेज बसों को लेकर भाग निकले। तीन घंटे के अभियान में पुलिस को सिर्फ एक बस मिली, वह भी एक मैकेनिक के यहां रिपेयर हो रही थी। 
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर सोतीगंज, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहे के आसपास व अन्य स्थानों से ये नकली रोडवेज बसें संचालित होती हैं। इन्हें देखकर यह जानकारी नहीं हो पाती कि ये रोडवेज की बस हैं या फिर डग्गामार। इन बसों पर उत्तर प्रदेश परिवहन की जगह कौशांबी मेट्रो, उत्तर प्रदेश परिवार, वैशाली मेट्रो जैसे शब्द लिखे हुए हैं, जिससे यात्री भ्रमित हो रहे हैं। इन बसों में यात्रियों के बैठते ही टिकट बना दिया जाता हैं, जिससे यात्री कुछ दूरी के बाद उतर भी न सके। इसके बाद ये जहां तहां बसों को रोकते हुए चलते हैं। यदि कोई यात्री विरोध कर दे तो उससे मारपीट तक की जाती है। बसों के चालक भी अनट्रेंड हैं। बीच सड़क पर ही बस को रोककर यात्रियों को बैठाया व उतारा जाता है। यदि ये नकली बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाए तो यात्रियों को कोई मुआवजा भी नहीं मिलेगा। शनिवार को टीआई सुनील कुमार और टीएसआई डीडी दीक्षित दिल्ली रोड पर कई स्थानों पर पहुंचे, लेकिन बस नहीं मिलीं। एक बस मिली जिसकी पुलिस ने जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


बस मिलते ही सीज किया जाएगा
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी का कहना है रोडवेज जैसी दिखने वाली डग्गामार बसों के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस की टीम कई स्थानों पर पहुंची। जो भी बस जहां मिलेगी उसे सीज कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed