फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Panchayat will install 30 mini pumps in Hastinapur, 32 hand pumps will be rebored.

Meerut News: नगर पंचायत हस्तिनापुर में लगवाएगी 30 मिनी पंप, 32 हैंडपंप होंगे रिबोर

Wed, 03 Jun 2026 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat will install 30 mini pumps in Hastinapur, 32 hand pumps will be rebored.
- एक करोड़ के बजट से शुरू होंगे काम, जल समस्या का होगा समाधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। हस्तिनापुर में जलापूर्ति की समस्या का समाधान करने के लिए नगर पंचायत ने करीब एक करोड़ रुपये की लागत से 30 सबमर्सिबल लगाने और खराब पड़े 32 हैंडपंपों का रिबोर कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए संभावित स्थानों का चयन भी कर लिया गया है। नगर पंचायत के अनुसार सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, पार्कों, बाजारों और सामुदायिक परिसरों में मिनी पंप लगाए जाएंगे। जिनमें प्रजापति धर्मशाला, बौद्ध विहार, नगर पंचायत कार्यालय, उधम सिंह चौक, शनि मंदिर, द्रौपदी घाट, पांडेश्वर महादेव मंदिर, विदुर पार्क, नेहरू पार्क, गोल मार्केट, रामलीला मैदान, बंगाली बाजार, सुभाष चौक सहित 30 सार्वजनिक स्थलों का चयन किया गया है।


इन स्थानों पर लगे हैंडपंप होंगे रिबोर
नगर पंचायत ने वार्ड-1 में सुंदर, प्रदीप, कृष्णा मास्टर व सरभंग के मकान के पास, वार्ड-2 में बिरजू, वार्ड-3 में साहिल तथा वार्ड-4 में प्रभात नगर स्वागत द्वार के निकट, वार्ड-7 में सुरेश, वार्ड-8 में चावला पीसीओ, एसबीआई परिसर व मलेरिया कॉलोनी, वार्ड-9 में संतरपाल के घर के पास तथा वार्ड-10 में कर्मजीत, कालू नाई, मानिक सेलर व भोला के मकान के निकट लगे हैंडपंपों का रिबोर कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोट....

गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए नगर में मिनी पंप लगवाने और खराब हैंडपंपों को रिबोर कराने की कार्य योजना तैयार की गई है। जिसपर एक सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा। -सुधा खटीक, अध्यक्ष, नगर पंचायत, हस्तिनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed